न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोंडा अपहरण केस / बच्चा बरामद, मुठभेड़ के बाद 4 करोड़ की फिरौती मांगने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा से अगवा हुए एक व्यवसायी के पोते को पुलिस ने सकुशल किडनैपर्स की गिरफ्त से छुड़ा लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 9:06:42

गोंडा अपहरण केस / बच्चा बरामद, मुठभेड़ के बाद 4 करोड़ की फिरौती मांगने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा से अगवा हुए एक व्यवसायी के पोते को पुलिस ने सकुशल किडनैपर्स की गिरफ्त से छुड़ा लिया है। बच्चे की किडनैपिंग केस में पुलिस ने चार आरोपियों का गिरफ्तार किया है। इस घटना में 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाली एक लड़की को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहरण की वारदात सामने आने के कुछ ही घंटों बाद यूपी पुलिस ने इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। गिरफ्तारी से पहले पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ की भी खबर है। मुठभेड़ के बाद एक युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों के पैर में गोली भी लगी है। किडनैपर्स के पास से बच्चे की बरामदगी भी कर ली गई है। अपहरणकर्ताओं से पूछताछ चल रही है।

गिरफ्तार चारों अपराधियों का विवरण इस प्रकार है

- पहले अपराधी का नाम सूरज पांडे है जो राजेंद्र पांडे का पुत्र है और शाहपुर थाना परसपुर, जनपद गोंडा का रहने वाला है

-दूसरा अपराधी छवि पांडे है जो शाहपुर थाना परसपुर, जनपद गोंडा का निवासी है

- तीसरे अपराधी का नाम उमेश यादव है जो रमाशंकर यादव का बेटा है और सकरोड़ा पूर्वी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा का रहने वाला है

- चौथा अपराधी दीपू कश्यप है जो राम नरेश कश्यप का बेटा है और सोनवारा, थाना करनैलगंज, जनपद गोंडा का निवासी है

सकुशल रिहाई कराने वाली एसटीएफ की टीम को सरकार ने दो लाख का इनाम दिया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने की भी खबर है

किडनैपर्स ने मांगी थी 4 करोड़ की फिरौती

मासूम का बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था। बताया जा रहा है कि सैनेटाइजर देने के नाम पर 8 वर्षीय नमो गुप्ता नाम के बच्चे का अपहरण किया गया। इसके बाद बदमाशों ने बच्चे के पिता के मोबाइल पर फोन किया और उनसे 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं, बदमाशों ने परिवारवालों को धमकी भी दी कि अपहरण की सूचना यदि पुलिस को दी तो बच्चे की हत्या कर दी जाएगी।

कोतवाली के पास हुई घटना

इस मामले में बच्चे के परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। बदमाशों ने इस वारदात को कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के गाड़ी बाजार के नजदीक अंजाम दिया। इस घटना के बाद से एक बार फिर से उत्तर प्रदेश पुलिस की फजीहत होने लगी थी।

बॉर्डर कर दिए गए थे सील

इस घटना को लेकर यूपी एसटीएफ को तुरंत अलर्ट किया गया। गोंडा जिले की सारी सीमाएं सील कर दी गईं। उधर यूपी बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई ताकि किडनैपर्स बच्चे को लेकर बाहर न निकल सकें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बात

यूपी एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने घटना के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस कार्रवाई में दो बदमाश उमेश यादव और दीपू कश्यप घायल हुए हैं। सूरज पांडेय, छवि पांडेय और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया है। घटना में एक ऑल्टो गाड़ी बरामद की गई है। अपराधियों से पिस्टल और दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से बदमाशों का मेडिकल कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो अन्य लोग शामिल होंगे उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। शासन की ओर से स्थानीय पुलिस और एसटीएफ को 1-1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। इस घटना में शामिल सभी अपराधी गिरफ्तार हैं, मुख्य अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है जिसे गिरफ्तार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल