न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / नकली कोरोना रिपोर्ट के लिए मरीजों से लेते थे पैसे, ऐसे हुआ भंडाफोड़

देश में बढ़ते कोरोना मरीजों के साथ-साथ जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े के मामले भी सामने आ रहे है।हाल ही में ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 4:00:35

यूपी / नकली कोरोना रिपोर्ट के लिए मरीजों से लेते थे पैसे, ऐसे हुआ भंडाफोड़

देश में बढ़ते कोरोना मरीजों के साथ-साथ जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े के मामले भी सामने आ रहे है।हाल ही में ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है। यहां, पैसे लेकर कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट मरीजों को दी जा रही है। पीजीआई में इस मामले की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया, जिसके बाद पीजीआई की सुरक्षा समिति ने इस मामले की जांच के लिए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के पीजीआई अस्पताल के प्रोफेसर एसपी अंबेश ने बताया, एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

अस्पताल में इलाज शुरू करने से पहले हर मरीज का कोविड टेस्ट किया जाता है और ऐसे में सैंपल लेने के बाद मरीजों को सेवा संस्थान बिल्डिंग में ठहरने की अनुमति दी जाती है। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों के द्वारा उस सेवा संस्थान बिल्डिंग में ठहरे हुए लोगों से पीजीआई में कोविड-19 की जांच करवाने के लिए 500 से 1 हजार रुपये लेकर कोरोना की हूबहू निगेटिव रिपोर्ट दे दी जाती है।

रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल में मरीज का दूसरी बीमारी का इलाज शुरू हो जाता था। इस बात का खुलासा शुक्रवार को एक पेशेंट के द्वारा लाई गई निगेटिव रिपोर्ट के साथ हुआ जिसमें हूबहू जांच रिपोर्ट जब डॉक्टरों के पास आई तो इसका खुलासा हुआ। पहले इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की गई, जिसके बाद पीजीआई की सुरक्षा समिति की तरफ से पीजीआई थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

लखनऊ की डीसीपी चारू निगम के अनुसार, यह एक गंभीर मामला है और शिकायत सुरक्षा समिति पीजीआई की तरफ से दी गई है जो अज्ञात लोगों के खिलाफ है। हमें शिकायत में फर्जी रिपोर्ट बनाने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई और मामले की जांच की जा रही है।

बता दे, उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी राज्य में कोविड-19 के 4 हजार 466 मामलों की पुष्टि हुई है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना महामारी की चपेट में आकर 63 लोगों की जान गई है। 4 हजार 466 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 13 हजार 378 हो गई है।

कुल मामलों में से 66 हजार 834 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अवस्थी ने बताया कि गुरुवार को राज्य में 3 हजार 432 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बीते 24 घंटे में 63 मौतों के साथ कुल मृतकों की संख्या अब 1981 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल