न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ: कार के पीछे जाति लिखवाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 500 का चालान

उत्तर प्रदेश सरकार ने गाड़ियों पर जातिसूचक शब्द लिखवाने पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है, जिसका असर भी दिखने लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 11:27:25

लखनऊ:  कार के पीछे जाति लिखवाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 500 का चालान

उत्तर प्रदेश सरकार ने गाड़ियों पर जातिसूचक शब्द लिखवाने पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है, जिसका असर भी दिखने लगा है। गाड़ियों पर जातिसूचक स्टीकर लगाने पर प्रतिबन्ध के बाद पहला चालान राजधानी लखनऊ की पुलिस ने काटा है। थाना नाका पुलिस ने जातिसूचक शब्द लिखने पर कानपुर के बिल्हौर निवासी आशीष सक्सेना की कार चालान काटा। कार के पीछे सक्सेना जी लिखा था। पुलिसकर्मी ने इसके लिए 500 रुपये का चालान काटा है।

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के मुताबिक एक व्यक्ति नाका थाने क्षेत्र से होकर कानपुर जा रहा था। उसकी वैन का नंबर कानपुर का था इस दौरान पुलिसकर्मी एस आई दीपक कुमार ने वाहन चेकिंग अभियान के तहत चालक को रोका। क्योंकि उसकी गाड़ी के पीछे सक्सेना जी लिखा हुआ था।

जारी किए गए नए आदेश के अनुसार किसी भी गाड़ी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। जिसके बाद उस गाड़ी चालक को नए आदेश के बारे में बताया गया और जातिसूचक शब्द हटाने को लेकर हिदायत दी गई। साथ ही नाम हटाने के लिए भी कहा गया। साथ ही कोविड-19 अधिनियम के तहत 500 रुपये का चालान किया गया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था में जातीय समीकरण बेहद अहम माने जाते हैं। इसकी झलक दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर भी गाहे-बगाहे देखने को मिल जाती है। आमतौर पर लोग अपनी गाड़ियों के नेमप्लेट पर जाट, यादव, गुर्जर, क्षत्रिय, राजपूत, पंडित, मौर्य जैसे जाति-सूचक नाम लिखवा कर चलते हैं। लेकिन अब ऐसा करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। यूपी सरकार अब जातिसूचक स्टीकर लगे होने पर गाड़ियों को सीज करने की कार्रवाई करेगी। साथ ही ऐसे वाहन मालिकों का चालान भी किया जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल