न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर: महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स का हाई वोल्टेज ड्रामा, बोलीं- नहीं लगवाना कोरोना का टीका

उत्तर प्रदेश में पहले दिन 317 केंद्रों पर 31,700 हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीनेट किए जाने का अभियान चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Jan 2021 2:55:56

कानपुर: महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स का हाई वोल्टेज ड्रामा, बोलीं- नहीं लगवाना कोरोना का टीका

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में महामारी के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस अभियान की शुरूआत की। उत्तर प्रदेश में पहले दिन 317 केंद्रों पर 31,700 हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीनेट किए जाने का अभियान चल रहा है। इसी बीच कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पुखराया सीएससी में चौंका देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां महिला स्टाफ नर्स गीता ने सीएससी परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु कर दिया। इसके बाद तो हद तब हो गई जब सीएससी में तैनात महिला डॉक्टर प्रियंका ने वैक्सीन लगाने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब मेरा मन नहीं था, इसलिए हमने कोरोना वैक्सीन लगाने से मना कर दिया।

बता दें कि सबसे पहले यह वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। सीएम योगी ने भी बलरामपुर अस्पताल का दौरा कर वहां चल रहे वैक्सिनेशन का जायजा लिया। योगी ने कहा कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश है जहां दो वैक्सीन बनाई गई हैं जो दूसरों की अपेक्षा सस्ती भी हैं। हमारी कोशिश है कि सबका वैक्सीनेशन हो। टीकाकरण से कोई छूटना नहीं चाहिए।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना वैक्सिनेशन की शुरुआत हो चुकी है। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया की पूरी तरह से वैक्सिनेशन के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण हो रहा है। उन्होंने बताया की 12,000 पैरा मेडीकल वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है पर अभी दस हजार लोगों के लिए ही वैक्सीन आई है। पहले फेज में उन्हें ही लगाई जा रही है। वाराणसी में पहला टीका अजित कुमार मिश्रा (डाटा इंट्री ऑपरेटर, महिला अस्पताल) को लगाया गया जबकि दूसरा टीका अजित कुमार आंनद (चौकीदार, महिला अस्पताल, वाराणसी) को लगा।

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी में 10, लाख 55,500 कोविशील्ड (Covishield) और 20,000 कोवैक्सीन (Covaxin) के इंजेक्शन मिल चुके हैं। विभाग ने पूरी तरह कमर कस ली है। प्रदेश के 8 लाख 57 हजार स्वास्थ्य कर्मियों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों में हर श्रेणी के लोग शामिल किए जाएंगे। इसमें डाक्टर, नर्सें, सफाई कर्मी और वार्ड ब्वाय आदि को बराबर से शामिल किया जाएगा।

प्रदेश में कोल्ड चेन पूरी तरह तैयार हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 317 केंद्रों पर यह वैक्सीन लगाई जाएगी। हर केंद्र पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 5-5 सदस्यों की टीम बनाकर स्वाथ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसकी दूसरी डोज़ 28 दिन बाद लगाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल