न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कमलेश तिवारी हत्याकांड: गुजरात ATS ने सूरत से 3 शख्स को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या (Kamlesh Tiwari Murder) हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Oct 2019 9:11:06

कमलेश तिवारी हत्याकांड: गुजरात ATS ने सूरत से 3 शख्स को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या (Kamlesh Tiwari Murder) हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सूरत पुलिस और ATS ने इस मामले में 3 शख्स को हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन सभी को गुजरात एटीएस ने हिरासत में लिया है और यह टीम यूपी पुलिस और एसआईटी से लगातार संपर्क में है। इन सभी को गुजरात एटीएस ने हिरासत में लिया है और यह टीम यूपी पुलिस और एसआईटी से लगातार संपर्क में है। गुजरात ATS इस मामले में जिन 3 शख्स को गिरफ्तार किया है उनके नाम है शमीद पठान, फैजान पठान और मौसीजी शेख। मौसीजी शेख मौलवी है।

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनके रूम से सूरत घारी मिठाई का डब्बा मिला था। घारी सूरत की फेमस मिठाई है। इस डब्बे में आरपोपियों ने हथियार लाए थे। बताया जा रहा है कि सूरत की धरती फुड एंड स्वीट दुकान से घारी मिठाई खरीदी गई थी। इस जानकारी के सामने आने के बाद सूरत पुलिस की टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक भी किया था। शुक्रवार को लखनऊ में कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

बता दे, कमलेश तिवारी की हत्या को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। पुलिस शुक्रवार देर रात पोस्टमॉर्टम के बाद कमलेश तिवारी का शव उनके कार्यालय लेकर पहुंची। लेकिन वहां लोगों का गुस्सा और विरोध देखते हुए पुलिस शव लेकर उल्टे पांव लौट गई। बाद में पुलिस कमलेश तिवारी के शव को लेकर उनके पैतृक जिले सीतापुर के महमूदाबाद के लिए रवाना हो गई। कमलेश तिवारी के परिजनों ने परिवार के दो सदस्यों के लिए नौकरी की मांग कर रहे है। साथ यह भी कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं यहां नहीं आएंगे वे दाह संस्कार नहीं करेंगे। मृतक कमलेश तिवारी की पत्नी ने कहा है कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो मैं आत्मदाह कर लूंगी।

बता दे, लखनऊ में शुक्रवार को कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पहले गोली मारने की खबर सामने आई थी लेकिन बात में डॉक्टरों का कहना है कि कमलेश तिवारी का किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था। कमलेश तिवारी खुर्शीदबाग में स्थित अपने दफ्तर में थे कि दो लोग मिठाई का डिब्बा साथ लेकर उनसे मिलने आए। कमलेश तिवारी इस बात से बेखबर थे कि उनकी हत्या भी हो सकती है। कमलेश तिवारी पर पहले पिस्टल से गोली चलाई गई लेकिन बाद में गला रेतकर हत्या की गई। कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या के मामले में कई दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कमलेश, आतंकी संगठन आईएसआईएस के निशाने पर थे। आईएसआईएस से मिल रही धमकियों को लेकर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से पिछले दिनों कई ट्वीट भी किये थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका