न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस गैंगरेप कांड / आरोपी लवकुश के घर CBI की छापेमारी, मिले ‘खून’ से सने कपड़े

गुरुवार को सीबीआई टीम ने हाथरस कांड के आरोपी लवकुश के घर छापा मारा। इस दौरान परिजनों से कुछ पूछताछ के साथ ही पूरा घर खंगाला गया। करीब ढाई घंटे चली इस सर्च में सीबीआई की टीम को लवकुश के घर से ‘खून’ से सने कपड़े मिले हैं। इसे सीबीआई टीम अपने साथ ले गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 9:00:44

हाथरस गैंगरेप कांड / आरोपी लवकुश के घर CBI की छापेमारी,  मिले ‘खून’ से सने कपड़े

हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच जारी है। शुक्रवार को सीबीआई की जांच का चौथा दिन है, जहां जांच एजेंसी की ओर से आरोपियों की रिमांड लेने की कोशिश की जाएगी। वहीं, गुरुवार को सीबीआई टीम ने हाथरस कांड के आरोपी लवकुश के घर छापा मारा। इस दौरान परिजनों से कुछ पूछताछ के साथ ही पूरा घर खंगाला गया। करीब ढाई घंटे चली इस सर्च में सीबीआई की टीम को लवकुश के घर से ‘खून’ से सने कपड़े मिले हैं। इसे सीबीआई टीम अपने साथ ले गई हैं।

हालांकि लवकुश के भाई ने बताया जो कपड़े सीबीआई की टीम लेकर गई है वो लवकुश के बड़े भाई रवि के हैं। उसने बताया कि भाई रवि फैक्टरी में पेंटिंग का काम करता है और कपड़ों पर जो लाल रंग लगा हुआ है वो कलर है। उन्होंने खून समझा और ले गए। उधर पता चला है कि हाथरस केस में आज शुक्रवार को पीड़िता के मां और भाभी से सीबीआई पूछताछ करेगी। बता दें सीबीआई इस मामले में भाई और पिता से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है।

पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूछताछ

बता दें कि हाथरस गैंगरेप कांड में सीबीआई शुक्रवार को एक बार फिर पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर सकती है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं। खासतौर से पीड़िता की भाभी और मां से पूछताछ हो सकती है। गौरतलब है कि पीड़िता के भाई से सीबीआई बुधवार को करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी।

लड़की चीख रही थी और पास में खड़े थे मां-भाई

पीड़िता गंभीर हालात में जिस खेत में मिली थी वो खेत विक्रम सिंह का है। विक्रम सिंह ने कहा की वह घटना के वक्त मौका-ए-वारदात से चंद कदमों की दूरी पर ही मौजूद था। विक्रम ने कहा कि वह सुबह अपने खेत में चारा काट रहा था। जब उसने लड़की के चीखने की आवाज सुनी तो वो मौके की तरफ भागा। विक्रम के मुताबिक जब वो मौके पर गया, तो उसने देखा कि उसके खेत में ही लड़की जमीन पर पड़ी हुई थी। पीड़ित लड़की का बड़ा भाई और लड़की की मां वहां खड़े थे। विक्रम के मुताबिक वो घबरा गया था। लड़की के गले पर चोट थी। वो भाग कर लवकुश और उसकी मां को ये बताने के लिए पास के खेत में गया और उन्हें मौके पर चलने के लिए कहा।

विक्रम का दावा है कि जब वो वापस आया तो लड़की का भाई मौके से जा चुका था। लड़की खेत में ही पड़ी हुई थी और उसकी मां वहां अकेले खड़ी थी। लड़की की मां ने कहा कि मेरे बेटे को घर से बुला लाओ। विक्रम का दावा है कि जब वो लड़की के घर गया और लड़की के भाई को कहा कि चलो तुम्हारी बहन की हालत खराब है। तो लड़की के भाई ने कहा 'जब 5-6 लोग आ जाएंगे तब मैं आऊंगा।' विक्रम का कहना है कि उसके बाद वह अपने घर आया और सबको लड़की के बारे में बताया। फिर गांव में भीड़ जुटी और सब मौका-ए-वारदात की तरफ गए।

सुप्रीम कोर्ट में भी हुई मामले की सुनवाई

गुरुवार को सर्वोच्च अदालत में पीड़िता के परिवार की सुरक्षा पर सुनवाई हुई। जिसमें वकील की ओर से दिल्ली में केस का ट्रायल कराए जाने की मांग की, साथ ही सीबीआई की रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को जमा करने की बात कही गई। हालांकि, अदालत ने अभी अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

केस से जुड़ी मुख्य बातें?

ये मामला हाथरस के बूलगढ़ी गांव का है, जहां 19 साल की दलित युवती के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप किया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पीड़िता ने आरोपियों के नाम बताए, तब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। 29 सितंबर को पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई और उसके तुरंत बाद हाथरस ले जाकर प्रशासन ने उसका जबरन अंतिम संस्कार कर दिया। इसी के बाद से ही इस घटना पर बवाल जारी है। पहले एसआईटी ने इस मामले की जांच की और अब सीबीआई रेपकांड की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल