गौरतलब है कि प्रियंका गांधी यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल में नेता आराधना मिश्रा समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करीब साढ़े 11 बजे बिलासपुर के डिबडिबा गांव पहुंचेंगी। वह यहां किसान नवरीत सिंह के भोज कार्यक्रम में शामिल होंगी। नवरीत सिंह की मौत 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में हुई थी। दिल्ली के ITO के पास तेज रफ़्तार ट्रैक्टर पलटने से नवरीत की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद किसानों ने आरोप लगाया था कि पुलिस की गोली लगने से नवरीत की मौत हुई थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई थी।Vehicles in Congress leader Priyanka Gandhis cavalcade collided with each other on Hapur Road; no injuries reported.
— ANI (@ANI) February 4, 2021
She is on her way to Rampur, Uttar Pradesh.













