Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP / नवरात्रि में बलि देने की आशंका, शिव मंदिर में सेवादार की गला रेतकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंदिर में सेवा का काम करने वाले की गेला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना जिले में चील्ह थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव में स्थित शिव मंदिर में हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 3:12:34

UP / नवरात्रि में बलि देने की आशंका, शिव मंदिर में सेवादार की गला रेतकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंदिर में सेवा का काम करने वाले की गेला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना जिले में चील्ह थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव में स्थित शिव मंदिर में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। स्थानीय लोग एसपी को बुलाने पर अड़े रहे। एसपी व एएसपी, सीओ सदर के आने पर पुलिस शव को ले गई। नवरात्र में बलि चढ़ाने की आशंका भी जताई जा रही है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस ने कई लोगों को उठाया है।
धौरहरा गांव निवासी मुन्ना(25) पुत्र राम सजीवन सरोज गांव के ही हनुमान, शिव व बरम बाबा के मंदिर में सेवा का कार्य करता था। रात में वह खाना खाकर मंदिर पर सोने आया था। रात में वह चबूतरे पर सोया था। सुबह साढ़े पांच बजे गांव की एक महिला मंदिर में पूजा करने पहुंची तो मंदिर में गला रेता हुआ शव पड़ा देखा। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को मंदिर से हटवा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाह रही थी, लेकिन परिजन शव न ले जाने के लिए अड़ गए। परिजन हत्यारों को पकड़ने व एसपी के आने की मांग करते रहे। uttar pradesh,uttar pradesh crime news,mirzapur,temple servent murdered,news,uttar pradesh ki khabare hindi me बलि देने की नियत से की गई हत्या

सूचना पर एसपी अजय कुमार सिंह व एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ने मंदिर के अंदर बलि देने की नियत से उसकी हत्या की है। युवक का शव मंदिर के अंदर दरवाजे पर पड़ा था। उसके पैर शिवलिंग की ओर सिर मंदिर के बाहर की ओर दरवाजे पर पड़ा था। परिजनों से पूछताछ के बाद मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस कई लोगों को उठाकर थाने ले जाकर उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर में युवक की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रंजिश का मामला संज्ञान में आया है। जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका