Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊः पहले फेसुबक पर दोस्ती फिर अश्लील फोटो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, महिला समेत दो लोग गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि ये लोग पहले लोगों से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करते थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 6:48:38

लखनऊः पहले फेसुबक पर दोस्ती फिर अश्लील फोटो बनाकर करते थे ब्लैकमेल,  महिला समेत दो लोग गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि ये लोग पहले लोगों से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करते थे। फिर उनकी अश्लील फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। आरोपी युवती का नाम कहकंशा है। वह दिल्ली की रहने वाली है। जबकि आरोपी युवक का नाम सचिन रावत है। ये दोनों मिलकर गोमती नगर के एक फ्लैट में रहते हैं। कुछ समय पहले लखनऊ के एक डॉक्टर के साथ ऐसी घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

लखनऊ पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक थाना विभूति खंड क्षेत्र में कुछ दिन पहले डॉक्टर अखिलेश कुमार चौबे ने एक एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने खुद का अपहरण होने की बात कही थी और किडनैपर के चंगुल से छूट कर आने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। उसी मामले में पुलिस जांच कर रही थी। तभी इस ब्लैकमेलिंग गैंग का पता चला।
ऐसे फंसाया डॉक्टर को

ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी युवती ने डॉक्टर अखिलेश कुमार चौबे से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और वे घूमने भी गए। इसके बाद एक दिन महिला ने डॉक्टर अखिलेश को अपने घर मिलने के लिए बुलाया। डॉक्टर अखिलेश उससे मिलने जा पहुंचे। महिला ने अखिलेश को नशीला पदार्थ पिलाया और फिर अपने साथ उनके अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद शुरू हुआ असली खेल। महिला उन अश्लील तस्वीरों को दिखाकर डॉक्टर अखिलेश को ब्लैकमेल करने लगी। किडनैपिंग वाली रात में भी डॉक्टर अखिलेश को महिला ने अपने फ्लैट पर बुलाया था और पैसों की डिमांड रखी थी, लेकिन एटीएम का पिन पता ना होने की वजह से वे पैसा नहीं निकाल पाए थे। किसी तरह से डॉक्टर अखिलेश वहां से निकले और सीधे पुलिस थाने पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एफआईआर लिखने के साथ ही केस की छानबीन शुरू कर दी। इसी के चलते गुरुवार को गोमती नगर इलाके से पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आजतक की खबर के अनुसार ज्वाइंट कमिश्नर नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन लोगों के साथ और भी लोग शामिल है। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।

(फोटो: आजतक)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका