हापुड़ : कूरियर ब्‍वॉय बना 'साइको', जींस-कुर्ता पहने लड़कियों पर करने लगा ब्‍लेड से हमला, जाने क्या थी वजह?

By: Pinki Tue, 03 Nov 2020 3:42:14

हापुड़ : कूरियर ब्‍वॉय बना 'साइको', जींस-कुर्ता पहने लड़कियों पर करने लगा ब्‍लेड से हमला, जाने क्या थी वजह?

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में पुलिस ने लड़कियों पर ब्लेड से हमला करने वाले साइको बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आकाश सागर को घटना के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। हापुड़ एसपी संजीव सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पकड़ा गया आरोपी आकाश सागर कूरियर कंपनी में काम करता है और घर-घर होम डिलीवरी देने जाता था। कुछ दिन पहले होम डिलीवरी के दौरान उसकी बाइक किसी लड़की से टकरा गई थी, जिसके बाद लड़की ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया था। आरोपी को थप्पड़ जड़ने वाली लड़की ने कुर्ता और जींस पहनी हुई थी। इस घटना के बाद अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए आकाश ने उस लड़की को तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उसने कुर्ता और जींस पहनी हुई लड़कियों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया।

एसपी ने बताया कि आकाश ने सोमवार सुबह मंदिर जा रही एक छात्रा पर ब्लेड से हमला कर फरार हो गया था। इसके बाद उसने दोबारा से एक महिला पर ब्लेड से हमला किया। हमले की शिकार दोनों ही लड़कियों ने कुर्ता और जींस पहनी हुई थी। दोनों पीड़ितों को यह मालूम नहीं था कि हमला करने वाला शख्स कौन है और उन पर ब्लेड से हमला क्यों किया गया? इस घटना के बाद शहर में दहशत फैल गई। कोई भी समझ नहीं पा रहा था कि आखिर सड़क पर जा रही लड़कियों पर हमला कौन कर रहा है? शुरुआत में हापुड़ पुलिस भी कुछ समझ नहीं पा रही थी, जिसके बाद हापुड़ एसपी संजीव सुमन ने एसओजी के साथ पुलिस की कई टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगाई थी। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटीं और सड़क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आकाश के पास से खून से सना ब्लेड, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आकाश सागर को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े :

# भरतपुर : बाइक सवार बदमाशों का आतंक बरकरार, छीन कर भागे व्यापारी से मोबाइल

# राजस्थान : भीषण आग में लाखों का कड़बी हुआ राख, गांव में मच गया हाहाकार, देर रात पाया गया काबू

# राजस्थान : गर्भवती को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस में स्पार्किंग से लगी आग, डीएसपी ने की मदद

# राजस्थान : कांस्टेबल भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से हुई करोड़ों रुपए की ठगी, आईटीबीपी की नौकरी छोड़ चुका है आरोपी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com