न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : दंपती को मिली दर्दनाक मौत, फावड़े से काटकर की गई हत्या, हत्यारों की जांच में जुटी पुलिस

एक दंपति की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई और उन्हें दर्दनाक मौत मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 4:22:23

गोरखपुर : दंपती को मिली दर्दनाक मौत, फावड़े से काटकर की गई हत्या, हत्यारों की जांच में जुटी पुलिस

इंसान कितना निर्मम हो सकता हैं इसका पता चलता हैं अपराध देखकर। आए दिन होने वाली अपराध की वारदातें देखकर लगता हैं कि मानवता खोती जा रही हैं। इसका एक उदाहरण देखने को मिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर क्षेत्र में जहां एक दंपति की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई और उन्हें दर्दनाक मौत मिली। दंपती अनरजीत (38) और रीमा (32) प्रेम विवाह कर साथ रह रहे थे। यह अनरजीत की दूसरी व रीमा की तीसरी शादी हुई थी। यह हादसा मंगलवार की देर रात में हुआ।

शंकरपुर टोला निवासी रामरक्षा गौड़ की बेटी रीमा की शादी दस वर्ष पूर्व महराजगंज जिले के बेलवा काजी गांव के रविंद्र गौड़ के साथ हुई थी। शादी के 15 दिन बाद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। कुछ दिन बाद वह मायके चली आई। बाद में उसकी दूसरी शादी गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के टोला पोखरियहवा निवासी राजेंद्र गौड़ के साथ हुई।

news,latest news,crime news,uttar pradesh,gorakhpur,couple murdered

रीमा के घरवालों के मुताबिक, राजेंद्र शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर रीमा ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत बैठी। इसी पंचायत में रीमा की मुलाकात गुलरिहा क्षेत्र के ग्राम जैनपुर के टोला मुहम्मदबरवा निवासी मिठाई गुप्ता के पुत्र अनरजीत से हुई। बाद में दोनों में प्रेम हो गया और रीमा ने पति का घर छोड़कर प्रेमी अनरजीत से बासस्थान मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन बाद अनरजीत ने गांव के पूरब स्थित चिलुआताल के समीप शंकरपुर जाने वाली सड़क के किनारे जमीन खरीद ली। वहां टीनशेड डालकर एक वर्ष से दोनों साथ रह रहे थे।

पहली पत्नी का भी भरण-पोषण करता था अनरजीत

जानकारी के मुताबिक, अनरजीत की पत्नी संगीता ने पहले उसके रीमा से संबंध का विरोध किया। जब अनरजीत उसका तथा बच्चों का भरण पोषण करने लगा तो वह चुप हो गईं। अनरजीत के दो पुत्र सूरज (14) तथा आकाश (11) हैं। अनरजीत भटहट स्थित एक गैस एजेंसी पर गैस वितरण का कार्य करता था।

घर में दो बाहरी लोग कौन थे, जांच में जुटी पुलिस

अनरजीत और रीमा की हत्या लूट की खातिर हुई, या फिर कोई और वजह है, इसकी जांच में पुलिस जुटी है। शाम को डीआईजी राजेश डी मोदक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द पर्दाफाश के निर्देश दिए। पुलिस को घटनास्थल से चार जूठी थालियां मिली हैं, जबकि घर में सिर्फ रीमा और अनरजीत रहते थे। पुलिस को आशंका है कि घटना के वक्त घर में दो बाहरी लोग मौजूद थे। वे कौन थे, क्यों आए थे, उन्हें किसने बुलाया था, इसकी जांच में पुलिस जुटी है। जानकारी के मुताबिक, अनरजीत सुबह में अपने पहली पत्नी के साथ ही रहा करता था। रात में ही वह रीमा के पास जाया करता था। अनरजीत के भाई ने भी यह बताया है कि मंगलवार की रात साढ़े दस बजे के करीब भाई रीमा के पास जाने के लिए गांव से निकले थे।

news,latest news,crime news,uttar pradesh,gorakhpur,couple murdered

बहन की जेवरात को लेकर भी था विवाद

घर में जेवरात के खाली डिब्बे मिले हैं। पुलिस इस पहलु पर भी जांच कर रही है कि कहीं लूट की खातिर तो हत्या नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, अनरजीत की बहन की भी दूसरी शादी हुई है। बहन का उसके पहले पति से विवाद हुआ तो उसने अपने जेवर अनरजीत के पास रख दिए थे। फिर बहन ने प्रदीप यादव नाम के एक दूसरे युवक से शादी कर ली। अब प्रदीप वह जेवर मांग रहा था। इस जेवर को लेकर भी विवाद चल रहा था। डीआईजी राजेश डी मोदक ने बताया कि पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

सिलिंडर डिलिवरी के साथ ही दुकान भी चलाता था अनरजीत

अनरजीत जिस गैस एजेंसी पर काम करता था, वहीं भाड़े पर अपनी गाड़ी भी चलवाता था। इसके अलावा उसने गैस सिलिंडर की दुकान खोली थी, जहां वह किराने का भी सामान बेचा करता था।

एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रेमी युगल की हत्या फावड़े से सिर पर हमला कर की गई है। पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना का खुलासा जल्द हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम