न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'दारू- मुर्गा उड़ा रहे बीजेपी नेता' : ओमप्रकाश राजभर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने टिप्पणी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 11:11:37

'दारू- मुर्गा उड़ा रहे बीजेपी नेता' : ओमप्रकाश राजभर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी परंपरा निभाने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा, 'सरकार सभी को गोमूत्र क्यों नहीं पिला रही है। लोगों को नेता मना कर रहे थे कि मीट न खाएं और नेता खुद कमरों में बैठकर दारू-मुर्गा उड़ा रहे थे। आज भारत का रुपया गिर रहा है। प्रधानमंत्री ने रेलवे, बैंक सब बेच दिया।' कोरोना को गंभीरता से न लेते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा, घोटालों, महंगाई, रोजगार, अपराधी को बचाने के लिए कोरोना को सामने लाया गया है।

राजभर ने होली मिलन समारोह पर बोलते हुए कहा कि हजारों साल से इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है और इसके बावजूद हर साल हजारों लोग कत्लेआम कर दिए जा रहे हैं, ऐसे में भाईचारे का संदेश कहां से जाएगा।

वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने यह बाते कही. ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि कोरोना वायरस डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत में आया। राजभर ने कहा 'ट्रंप के दौरे से पहले कोरोना का कोई भी मामला नहीं आया था। उनके साथ ही यह वायरस भारत आया है। बीजेपी की सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कोरोना का मुद्दा बना रही है। अगले रविवार तक कोरोना खत्म हो जाएगा।'

बता दे, चीन से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस का शिकार हम भारतीय भी हो रहे हैं। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें सभी मुस्तैदी के साथ काफी सक्रिय है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने तो उन लोगों के लिए जेल समेत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है जो कोरोनो वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए राज्य के प्रयास में सहयोग नहीं करते हैं और समाज में दहशत पैदा करने के लिए गलत सूचना या अफवाह फैलाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका