न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / गाजीपुर में 42 कोरोना मरीज लापता, फॉर्म पर भरा था फर्जी नंबर और पता

मीडिया से बात करते हुए एसीएमओ ने कहा, 'टेस्टिंग के दौरान कुछ लोग सही मोबाइल नंबर और पता नहीं देते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Jul 2020 5:01:18

उत्तर प्रदेश / गाजीपुर में 42 कोरोना मरीज लापता, फॉर्म पर भरा था फर्जी नंबर और पता

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कोरोना के 42 मरीज गायब हैं। गाजीपुर जिले में लापता 42 कोरोना मरीजों के बाबत अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ केके वर्मा ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को चिट्ठी भी लिखी है। एसीएमओ ने अपनी चिट्ठी में जिला मजिस्ट्रेट को लापता कोरोना मरीजों के बारे में जानकारी देने के अलावा और उन्हें ट्रैक करने के लिए मदद भी मांगी है।

मीडिया से बात करते हुए एसीएमओ ने कहा, 'टेस्टिंग के दौरान कुछ लोग सही मोबाइल नंबर और पता नहीं देते हैं। इस वजह से टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें ट्रैक करना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है। यह मामला तब सामने आया जब टेस्ट करा चुके 42 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले लेकिन फॉर्म में उनके द्वारा लिखे गए फोन नंबरों या फॉर्म में उल्लिखित उनके घर के पते पर संपर्क नहीं किया जा सका।'

हालांकि सूत्रों का कहना है कि मरीज पिछले 15 दिनों से गायब हो रहे हैं और उनकी संख्या 42 हो जाने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर मुद्दे को उठाया है। बता दें कि गाजीपुर जिले में अब तक कोविड-19 से संबंधित 10 मौतें हुई हैं और वर्तमान में 505 एक्टिव मामले हैं।

uttar pradesh,covid 19,ghazipur,corona patient missing,news

जिले में मिला प्रेमी युगल का शव

गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार से घर से लापता थे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के रहने वाले दीपक और पूनम के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों का एतराज उन्हें अपने प्यार में रोड़ा नजर आ रहा था। आखिरकार घरवालों से दूर एक दूजे का होने के लिए दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। बुधवार को दोनों अचानक घर से गायब हो गए।

थानाध्यक्ष गहमर विमल मिश्रा ने बताया कि मनिया गांव के रहने वाले दीपक (22) और पूनम (20) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कल से लापता थे। आज गांव के बाहर दोनों का शव पाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर जान देने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यूपी में बढ़ता संक्रमण

बता दे, यूपी में पिछले 24 घ्ंटे में कोरोना संक्रमित मिलने का रिकार्ड टूटा है। राज्य में गुरुवार को रिकॉर्ड 3 हजार 765 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं एक दिन में सर्वाधिक 57 लोगों की मौत भी हुई है। अभी तक कुल 81 हजार 463 मरीज मिल चुके हैं, जबकि अब तक कुल 1 हजार 587 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 32 हजार 649 है। जो कोरोना संक्रमित पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं उनकी संख्या 46 हजार 803 है। हीं लखनऊ में लगातार बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं और बीते 24 घंटे में फिर 485 रोगी मिले। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक 3.0 की गाइडलाइन के लिए केन्द्र का अनुसरण करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर योग संस्थानों व जिम को 5 अगस्त से खोलने की अनुमति दी है। इसके अलावा सभी जिलों में रात्रि कर्फ्यू खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। इस बारे में 14 जुलाई 2020 को जारी शासनादेश प्रभावी रहेगा। वहीं बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 57 लोगों की मौत हुई और अभी तक कुल 1 हजार 587 लोग दम तोड़ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल