न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विकास दुबे एनकाउंटर पर कांग्रेस ने योगी सरकार से पूछे ये 13 सवाल

कानपुर में 2 जुलाई को 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पिछले सात दिनों से गायब विकास दुबे 9 जुलाई को यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा और लगभग 24 घंटे के अंदर एनकाउंटर में मारा भी गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jul 2020 5:43:45

विकास दुबे एनकाउंटर पर कांग्रेस ने योगी सरकार से पूछे ये 13 सवाल

कानपुर में 2 जुलाई को 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पिछले सात दिनों से गायब विकास दुबे 9 जुलाई को यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा और लगभग 24 घंटे के अंदर एनकाउंटर में मारा भी गया। विकास दुबे को गुरुवार को उजैन से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद आज सुबह विकास का एनकाउंटर कर दिया गया। इससे पहले विकास के पांच साथियों को भी एनकाउंटर में मारा गया था।

पुलिस के मुताबिक जिस गाड़ी में विकास को लेकर जाया जा रहा था वे दुर्घटनाग्रस्त हुई। उसके साथ मौजूद चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इस दौरान विकास दुबे ने उनका रिवॉल्वर छीना, भागने की कोशिश की, पुलिस की कार्रवाई में गोली लगी और अस्पताल पहुंचकर विकास दुबे की मौत हो गई। हालांकि राजनीतिक दल पुलिस की इस थ्योरी को गलत बता रहे हैं। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से सियायत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर विकास जिंदा रहता तो योगी सरकार चली जाती। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में लिखा- कई जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी, ना जाने कितने सवालों की आबरू रख ली।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को बीजेपी सरकार के नेतृत्व में अपराध प्रदेश में तब्दील कर दिया गया है। विकास दुबे संगठित अपराध का एक मोहरा था। उस संगठित अपराध का सरगना असल में है कौन? विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अनेकों सवाल सार्वजनिक जेहन में खड़े हो गए हैं, जिनका जवाब आदित्यनाथ सरकार को देना होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने दस से ज्यादा सवाल खड़े किए हैं...

- क्या विकास दुबे शासन में बैठे लोगों का राजदार था? क्या उसे सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त था?

- विकास कौन से राज छुपा रहा था?

- विकास दुबे का नाम 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल क्यों नहीं था?

- इस एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े होते हैं, अगर उसे भागना ही था तो उज्जैन में जाकर सरेंडर क्यों किया?

- मीडिया कर्मियों को एनकाउंटर स्पॉट पर जाने से क्यों रोका गया?

- विकास दुबे को पहले हवाई मार्ग से लाए जाने की बात चल रही थी, फिर बाद में इसे क्यों बदला गया?

- विकास दुबे को एक्सिडेंट से पहले सफारी गाड़ी में देखा गया था। एक्सिडेंट दूसरी गाड़ी में हुआ लेकिन अब कुछ और बताया जा रहा है।

- विकास के एक पैर में लोहे की रॉड लगी थी तो वो भाग कैसे सकता है?

- अगर वो भाग रहा था तो पुलिस की गोली सीने में कैसे लगी?

- घटनास्थल पर गाड़ी फिसलने के कोई निशान मौजूद क्यों नहीं थे?

- विकास अगर भाग रहा था तो उसके कपड़े सूखे कैसे थे, कीचड़ के निशान क्यों नहीं थे?

- विकास दुबे का एनकाउंटर सच्चाई का एनकाउंटर है। जिससे सच छुपाया जा सके।

- विकास के पीछे खड़े लोगों के चेहरों को सार्वजनिक कर ही कानपुर शूटआउट में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।

मानवाधिकार आयोग पहुंचा विकास दुबे एनकाउंटर का मामला

बता दे, विकास दुबे एनकाउंटर का यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। तहसीन पूनावाला की ओर से NHRC में एनकाउंटर को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत में गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के अलावा उसके पांच साथियों के मारे जाने की बात शामिल की गई है। साथ ही लिखा गया है कि विकास दुबे ने खुद सभी के सामने सरेंडर किया था। इसके अलावा दावा किया गया है कि वीडियो फुटेज में विकास दुबे टाटा सफारी में बैठा हुआ दिख रहा है, जबकि जो गाड़ी पलटी है वो दूसरी है। ऐसे में इस एनकाउंटर और घटना पर शक पैदा होता है। ऐसे में इस मामले में जांच के लिए अपील की गई है। तहसीन पूनावाला की ओर से आरोप लगाया गया कि विकास दुबे को इसलिए फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया, ताकि उसके राजनीतिक और पुलिस महकमे में संबंध सामने ना आ पाएं।

शव लेने को परिवार तैयार नहीं

बता दे, विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब सवाल उठा रहा है कि शव कौन लेगा, क्योंकि शव लेने से पत्नी ऋचा (Richa Dubey) ने साफ मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विकास की मां सरला देवी (Sarla Devi) से संपर्क किया तो उन्होंने भी इनकार कर दिया। विकास दुबे की मौत के बाद मां सरला देवी ने पुलिस से कहा कि वो कानपुर नहीं जाना चाहती, बल्कि लखनऊ में ही रहना चाहती हैं। एक दिन पहले विकास दुबे के पकड़े जाने पर उन्होंने कहा था कि सरकार जो 'उचित' समझे करे।

यही नहीं विकास के पिता राम कुमार (Ram Kumar) ने तो कहा कि जो हुआ अच्छा हुआ। सही किया कि पापी मारा गया। बेटे विकास दुबे के अंतिम संस्कार में पिता राम कुमार शामिल नहीं होंगे। उन्होंने जाने से मना कर दिया है। राम कुमार ने कहा, जो हुआ अच्छा हुआ, सही किया कि पापी मारा गया।

बता दें, कुख्यात अपराधी एवं कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया, 'तेज बारिश हो रही थी। पुलिस ने गाड़ी तेज भगाने की कोशिश की जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गयी और उसमें बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गये। उसी मौके का फायदा उठाकर दुबे ने पुलिस के एक जवान की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की और कुछ दूर भाग भी गया।'

कुमार ने कहा, 'तभी पीछे से एस्कार्ट कर रहे एसटीएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की और उसी दौरान उसने एसटीएफ पर गोली चला दी जिसके जवाब में जवानों ने भी गोली चलाई और वह घायल होकर गिर पड़ा। हमारे जवान उसे अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

इससे पहले कानपुर के एडीजी जे एन सिंह ने बताया था कि पुलिस और एसटीएफ की गाड़ियां विकास को उज्जैन से लेकर आ रही थीं, तभी अचानक एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें बैठे विकास दुबे ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ हुई और वह घायल हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम