न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गायों की मौत से योगी आदित्यनाथ नाराज, अयोध्या और मिर्जापुर में 8 अफसर निलंबित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adtityanath) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बड़ी संख्या में गायों की मौत से सख्त नाराज हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jul 2019 9:02:24

गायों की मौत से योगी आदित्यनाथ नाराज, अयोध्या और मिर्जापुर में 8 अफसर निलंबित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adtityanath) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बड़ी संख्या में गायों की मौत से सख्त नाराज हैं। उन्होंने मिर्जापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अयोध्या के बीडीओ समेत दोनों जिलों के 8 अफसरों और कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज व मिर्जापुर के कमिश्नर से गायों की मौतों के कारणों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा दोषियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अयोध्या के डीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मिर्जापुर के डीएम को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही मिर्जापुर में हुई गोवंशों की मौतों के मामले में कमिश्नर विन्ध्याचल को जांच सौंपी है।

प्रयागराज के बाद अयोध्या, मीरजापुर समेत अन्य जिलों से लगातार आ रही गोवंशियों की मौत की खबरों से नाराज सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सभी जिलों के डीएम के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने गौशालाओं में उचित इंतजाम न होने के कारण अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। कहा कि गोवंश आश्रय स्थल के संचालन, निरीक्षण व भरण पोषण की जिम्मेदारी डीएम व सीवीओ की होगी। योगी ने सभी जिलों के डीएम से कहा है कि वे गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करें। जो गो पालक दूध निकाल कर पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं उनके खिलाफ जुर्माने और दण्ड की कार्रवाई होगी। निराश्रित गोवंश रखने पर 900 रुपये प्रतिमाह गो पालकों को दिए जाएं।

वहीं, मीरजापुर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह, नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार और नगर अभियंता रामजी उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश आवास विकास, लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अर्जुनगंज, शहीद पथ और शहर के अन्य हिस्सों से निराश्रित गोवंशों को कान्हा उपवन में रखने की व्यवस्था कराएंगे। साथ ही सभी जिलों के डीएम से कहा है कि वे गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करें। हाल के दिनों में बाराबंकी, रायबरेली, हरदोई, जौनपुर, आजमगढ़, सुलतानपुर, सीतापुर, बलरामपुर और प्रयागराज में गौशालाओं में बदइंतजामी के चलते गायों की मौतें हो गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत