न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ का ऐलान- मकर संक्रांति से लग सकती है कोरोना वैक्सीन

उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति से कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 4:48:01

उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ का ऐलान- मकर संक्रांति से लग सकती है कोरोना वैक्सीन

उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति से कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया। वकीलों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन की स्थिति कोरोना को लेकर बेहद खराब है जबकि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना के खिलाफ भारत में लड़ाई काफी सफल रही है।

योगी ने कहा कि प्रदेश के 6 केंद्रों पर ड्राइ रन चल रहा है और मकर संक्रांति से प्रदेश की जनता के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए प्रदेश में जिला स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। वैक्सीन के लिए प्रभावी कोल्ड चेन सिस्टम तैयार करने के लिए कोशिथ तेज कर दी गई है।

BJP की कोरोना वैक्‍सीन पर नहीं भरोसा, इसलिए नहीं करवाएंगे वैक्‍सीनेशन

उधर, शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि वो इसे नहीं लगवायेंगे। अखिलेश ने कहा, 'मुझे बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है।'

बता दें कि भारत में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रेजेनेका की कोविशील्ड के अलावा भारत बायोटेक और आईसीएमआर (ICMR) की कोवैक्सीन (Covaxin) भी अप्रूवल के लिए तैयार है। इसमें कोविशील्ड (Covishield) को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला डीसीजीआई को को लेना है। शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन को लेकर बनी सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी की बैठक में फाइजर, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टिट्यूट ने अपना-अपना प्रेजेंटेशन दिया था। इस प्रेजेंटेशन के बाद सीरम इंस्टिट्यूट के कोविशील्ड को कमिटी ने आपात इस्तेमाल की इजाजत दे दी है।

आपको बता दे आज 2 जनवरी से देश के अलग-अलग राज्यों में ड्राइ रन शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने स्वयं इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की है। उत्तर प्रदेश में भी 2 जनवरी से वैक्सीन का ड्राइ रन शुरू किया गया है। प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राजधानी लखनऊ के सहारा अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, केजीएमयू और एसजीपीजीआई समेत 6 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का ड्राइ रन कराया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल