न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में बढ़ता कोरोना संक्रमण, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक भी संक्रमित

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कई मंत्री भी कोरोना की जद में आते जा रहे हैं। अब कानून मंत्री बृजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Aug 2020 3:38:48

UP में बढ़ता कोरोना संक्रमण, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक भी संक्रमित

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा मंगलवार को 19 लाख के पार हो गया। 7वीं बार केवल दो दिन में ही एक लाख नए मरीज बढ़ गए। अब तक 19 लाख 6 हजार 613 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 51 हजार 282 नए मरीज बढ़े। आंकड़ों को देखें तो अब हर 10 लाख की आबादी में 1 हजार 377 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले एक लाख के पार हो गए हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बाद यूपी देश का छठा राज्य है, जहां संक्रमण के मामले एक लाख के पार पहुंच गए हैं। 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 2983 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या अब 100310 हो गई है।

कानून मंत्री कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कई मंत्री भी कोरोना की जद में आते जा रहे हैं। अब कानून मंत्री बृजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ दिन पहले ही बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पूरा परिवार होम क्वारनटीन हो गया था।

योगी सरकार के 8 मंत्री अब तक कोरोना पॉजिटिव

इससे पहले योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। योगी सरकार के अब तक आठ मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। बीते महीने खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उपेंद्र तिवारी से पहले योगी सरकार के कई अन्य मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमित मंत्रियों की सूची में जय प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी और चेतन चौहान के नाम भी शामिल हैं। कोरोना महामारी की वजह से रविवार को यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया। वह योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं।

बता दे, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मामलों में से 57271 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 41 हजार 222 सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुछ मरीज होम आइसोलेशन में भी हैं। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना की चपेट में आकर राज्य में कुल 1817 लोगों की अबतक मौत हुई है।

अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि सोमवार को प्रदेश में 66713 सैंपल्स की जांच हुई। अब तक प्रदेश में 26 लाख 89 हजार 973 नमूनों की जांच हो चुकी है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अवनीश अवस्थी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में प्रतिदिन की औसत टेस्टिंग 92 हजार से ज्यादा रही है। अब उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक टेस्ट कराने वाला प्रदेश बन गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम