न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / सुबह टहलने निकले बागपत के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Aug 2020 10:50:14

उत्तर प्रदेश / सुबह टहलने निकले बागपत के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। तीन अज्ञात बदमाशों ने संजय खोखर पर गोलियां बरसाईं। वारदात की सूचना ही मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें किसंजय खोखर मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत के लिए निकले थे, उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। ये घटना बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र की है। दिन निकलते ही हुई इस वारदात के बाद सभी सकते में हैं। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई आपसी रंजिश थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय खोकर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत खोखर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए।

इस घटना को लेकर स्थानीय और बीजेपी से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रशासन से कानून-व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भी हड़कंप मच गया और खुद एसपी, एएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए। हालांकि अभी हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। बागपत के एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजनों से हुई बातचीत के आधार पर पुलिस पुराने रंजिश के चलते हत्या की आशंका जता रही है। एसपी ने मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया है।

बता दें कि हत्या की वारदात थाना छपरोली क्षेत्र की है, जहां बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर रोज की तरह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। मॉर्निंग वॉक से घर लौटते वक्त बाइक सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें संजय खोखर को दो गोली लगी, और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बता दे, यह पहली दफा नहीं है जब बागपत में बदमाशों ने किसी नेता को निशाना बनाया हो। इससे पहले बागपत में जून में ही एक बीजेपी नेता के बेटे की फायरिंग में मौत हो गई थी। बागपत में जून में दो दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने थाना रमाला क्षेत्र के बसौली गांव में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता पद्म कश्यप के भाई के साथ चक्की पर 20 किलो आटे की तोल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने 2 दर्जन से ज्यादा बदमाशों को बुलाया और बीजेपी नेता पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें बीजेपी नेता के बेटे की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल