न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुजफ्फरनगर के बाद अब ताजनगरी के नाम बदलने की भी मांग, 'आगरा' हो जाएगा 'अग्रवाल'!

इलाहाबाद का प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने के बाद योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली सरकार की ओर से कई शहरों के नाम बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Nov 2018 8:54:17

मुजफ्फरनगर के बाद अब ताजनगरी के नाम बदलने की भी मांग, 'आगरा' हो जाएगा 'अग्रवाल'!

इलाहाबाद का प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने के बाद योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली सरकार की ओर से कई शहरों के नाम बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसे संकेत मिल रहे है अब मुजफ्फरनगर और आगरा शहर का भी नाम बदला जायेगा। बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने आगरा शहर को लेकर मांग की है कि आगरा को 'आगरावन' या 'अग्रवाल' नाम किया जाए। दरअसल, बीजेपी वाले ताजमहल को एक राजपूत राजा का बनवाया शिवमंदिर कहते हैं। और अब मांग कर रहे हैं कि आगरा का नाम बदल कर अग्रवाल कर दिया जाए क्योंकि यहां अग्रवाल समुदाय के लोग ज्यादा रहते हैं। आगरा उत्तरी से बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खत लिखकर यह मांग की है।

जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि आगरा का कोई महत्व नहीं है। आगरा को कहीं चेक कर के देख लीजिए। क्या महत्व है? कुछ भी नहीं है। पहले यहां बहुत वन थे। अग्रवालों का निवास था। और आज भी अग्रवालों की राजधानी है आगरा। यहां अग्रवाल समुदाय के लोग अधिक रहते हैं। तो इसका नाम आगरावन या अग्रवाल होना चाहिए।

मुजफ्फरनगर बन जायेगा लक्ष्मीनगर

इतना ही नहीं, यूपी के मुजफ्फरनगर का बदलने को लेकर भी बीजेपी विधायक संगीत सोम ने आवाज बुलंद कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि 'अभी तो बहुत शहरों के नाम बदले जाने हैं। मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर लोगों की पहले से ही मांग है। मुजफ्फरनगर नाम एक नवाब मुजफ्फर अली ने किया था। लोगों की सदियों से मांग है कि इसका नाम लक्ष्मीनगर किया जाए।'

उन्होंने आगे कहा, “मुगलों ने यहां की संस्कृति को मिटाने का काम किया है। खासतौर से हिंदुत्व को मिटाने का काम किया है। हमलोग उस संस्कृति को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। बीजेपी उसपे आगे बढ़ेगी।”

औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव

इससे पहले बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने की मांग की है। बता दें कि इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद शहर का नाम बदले जाने की बात आई थी। माना जा रहा है कि गुजरात सरकार अहमदाबाद का नाम कर्णावती रखने पर विचार कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत