न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरोपी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, मरने-मारने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था : बलिया विधायक

उत्तर प्रदेश के बलिया में एसडीएम और सीओ के सामने गोली मारकर युवक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 4:00:54

आरोपी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, मरने-मारने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था : बलिया विधायक

उत्तर प्रदेश के बलिया में एसडीएम और सीओ के सामने गोली मारकर युवक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी है। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच बलिया से ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी को लेकर बयान दिया है। विधायक ने कहा कि आरोपी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘धीरेंद्र सिंह अगर आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाया होता, तो कम से कम उसके परिवार के दर्जनों लोग मार दिए गए होते। जिस तरह से प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है, मैं आग्रह करूंगा कि दूसरे पक्ष की बात भी करें’।

बलिया विधायक ने कहा, ‘अगर आरोपी ने गोली चलाई तो वो आत्मरक्षा में चलाई है, ये अपराध हो सकता है लेकिन आत्मरक्षा के लिए ही लाइसेंस मिलती है। लेकिन उनके सामने मरने और मारने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।’

गौरतलब है कि इससे पहले बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने ही बयान दिया था कि आरोपी धीरेंद्र सिंह उनका सहयोगी है। विधायक के मुताबिक, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में उसने पार्टी का सहयोग किया है, ऐसे में मैं कैसे कह दूं कि वो मेरा सहयोगी नहीं है।

मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार, पुलिस ने घर की गाड़ी तोड़ी

गुरुवार रात पुलिस ने धीरेंद्र के घर पर छापा मारा, लेकिन कोई नहीं मिला। आरोपी के घर के बाहर खड़ी गाड़ी तोड़ दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें बनाई गई है। डीआईजी आजमगढ़ गांव में कैंप कर रहे हैं। डीएम श्रीहरि प्रताप ने बताया कि एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक पांच गिरफ्तार हुए हैं। धीरेंद्र सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हत्या की है। सभी आरोपियों का लाइसेंस रद्द किया गया जाएगा। उधर, गांव में पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर गांव के लोग धरने पर बैठ गए हैं।

आपको बता दें कि गुरुवार को दुर्जनपुर व हनुमानगंज में सरकारी कोटे की दो दुकानों के लिए पंचायत भवन पर बैठक बुलाई गई थी। एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह, बीडीओ बैरिया गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही रेवती थाने की पुलिस फोर्स मौजूद थी। दुकानों के लिये 4 स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किया था।

दुर्जनपुर की दुकान के लिए दो समूहों के बीच मतदान कराने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वोटिंग वही करेगा, जिसके पास आधार या कोई दूसरा पहचान पत्र होगा। एक पक्ष के पास कोई आईडी प्रूफ नहीं था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। तभी जयप्रकाश उर्फ गामा पाल को धीरेंद्र ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दीं और वहां सेर फरार हो गया।

हालांकि, स्थानीय डीएम का दावा है कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है और अभी तक इस मामले में सात लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। गोलीकांड के मामले में कुल आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल