न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहराइच / नल में दौड़ा करंट, चपेट में आए ससुर-बहू की मौत, बेटा झुलसा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को घर के नल में करंट दौड़ने की वजह से उसकी चपेट में आए महिला और उसके ससुर की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 5:13:17

बहराइच / नल में दौड़ा करंट, चपेट में आए ससुर-बहू की मौत, बेटा झुलसा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को घर के नल में करंट दौड़ने की वजह से उसकी चपेट में आए महिला और उसके ससुर की मौत हो गई। वहीं, दोनों को बचाने के लिए दौड़ा बेटा गंभीर रूप से झुलस गया जिसके बाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के चिकमंडी निवासी इलियास मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे मुंह धोने के लिए नल के पास पहुंचे और चलाने के लिए जैसे ही हत्थे पर हाथ रखा, वैसे ही उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा। झटका लगने के बाद उनके हाथ से नल नहीं छूटा, वह तड़पने लगे। मुंह से आवाज नहीं निकल पा रही थी। घर में काम कर रही बहू शाकरून ने ससुर को करंट की चपेट में देखकर मदद के लिए दौड़ी। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई।

बहू के मुंह से निकली चीख को सुनकर घर के अन्य सदस्य भी आ गए और छोटा बेटा मोनू करंट से छुड़ाने के लिए बांस से लेकर आया। बांस बारिश होने के कारण भीगा हुआ था। इससे वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आधे घंटे बाद किसी तरह बिजली आपूर्ति रुकवा कर ससुर व बहू को नल से छुड़वाया गया। लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो गई थी। झुलसे बेटे को आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकोंं ने हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में एक साथ दो मौतें होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें