न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर भूमि पूजन, तैयारियां जोरों पर, दिवाली जैसा होगा नजारा

भूमि पूजन से पहले अयोध्या को सजाया और संवारा जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Jul 2020 3:40:06

राम मंदिर भूमि पूजन, तैयारियां जोरों पर,  दिवाली जैसा होगा नजारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई नेता आगामी 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रख रहे होंगे तो अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग और नगर निगम पूरी तरह से प्रयास कर रहा है कि 5 अगस्त से एक दिन पूर्व भी अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल दिखे। भूमि पूजन से पहले अयोध्या को सजाया और संवारा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के दौरे के पूर्व शनिवार को अयोध्या का दौरा किया। सीएम योगी अयोध्या पहुंचकर 5 अगस्त को प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संतों के साथ बैठक में कहा कि 500 वर्षो के संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है। इसे दिवाली की तरह मनाया जाए। 5 अगस्त के एक दिन पूर्व से ही अयोध्या के सभी मंदिरों में सभी घरों में दीए जलाकर दिवाली मनाई जाए। यानी की दिवाली के पूर्व ही अयोध्या में दीवाली मनाई जाएगी।

5 अगस्त को अयोध्या पर पूरी दुनिया की निगाहें होगी। लोग इसे लाइव प्रसारण के जरिए देख सकेंगे। एक दिन पहले से ही अयोध्या में मंदिरों व घरों में दीप जलाकर उत्सव का माहौल बनाया जाएगा। अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास ने कहा कि 3 अगस्त से ही अयोध्या में दीवाली मनाई जाएगी। भजन पूजन होंगे। मंदिरों में 108 हनुमान चालीसा का पाठ होगा।

ayodhya ram mandir,ayodhya ram mandir temple,ram mandir nirman,ayodhya,yogi adityanath,news,narendra modi

सजाई जा रही अयोध्या

5 अगस्त के लिए हाइवे से अयोध्या की तरफ आने वाली सड़क पर बने रेलवे ओवरब्रिज के खंभों को पेंट किया जा रहा है। उसमें खूबसूरत कलाकृति बनाई जा रही है। इसी तरह से मंदिरों के किनारे लगे रेलिंग को भी पेंट किया जा रहा है। इस तरह की छटा अयोध्या में या तो दीपोत्सव में दिखती थी या तो फिर अब 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन में दीपोत्सव की अलौकिक छटा देखने को मिलेगी।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को भी काफी अरसे से राम मंदिर की भूमि पूजन का इंतजार था और उन्होंने कहा कि अब यह इंतजार खत्म हो रहा है। अब 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की नींव रखने जा रहे हैं। वंही मणिरामदास छावनी के महंत कमल ने दास ने भी कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सारे कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।

ayodhya ram mandir,ayodhya ram mandir temple,ram mandir nirman,ayodhya,yogi adityanath,news,narendra modi

‘भूमि पूजन’ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भी हो सकता है

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जा सकता है। शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि वह समारोह के लिए उत्तर प्रदेश में अयोध्या जा सकते हैं लेकिन पूछा कि क्या लाखों 'राम भक्तों' को वहां जाने से रोका जा सकता है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में रविवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में ठाकरे ने कहा, 'ई-भूमि पूजन किया जा सकता है। भूमि पूजन समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो सकता है। यह खुशी का कार्यक्रम है और लाखों लोग समारोह में शामिल होना चाहते होंगे। क्या हम कोरोना वायरस को फैलने की इजाजत दे सकते हैं?' उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे की पृष्ठभूमि में संघर्ष रहा है। उन्होंने कहा, 'यह सामान्य मंदिर नहीं है। आज, हम कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ रहे हैं और धार्मिक समागम प्रतिबंधित हैं। मैं समारोह के लिए अयोध्या जा सकता हूं लेकिन लाखों रामभक्तों का क्या। क्या आप उन्हें रोकेंगे? आप वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ई-भूमि पूजन कर सकते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें