न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठंड का प्रकोप जारी, यूपी में 20 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, दिल्ली में 7 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाड़तोड़ ठंड के आगे लोग अब लाचार नजर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Dec 2019 8:02:55

ठंड का प्रकोप जारी, यूपी में 20 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, दिल्ली में 7 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाड़तोड़ ठंड के आगे लोग अब लाचार नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ही नहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को अगले 2 दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में गुरुवार को ठंडी हवाओं के आने की चेतावनी पर पहली से 8वीं क्लास तक की छुट्टी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि गुरुवार और शुक्रवार यानि 19 और 20 दिसंबर को सभी स्कूल को ठंड के चलते बंद रहेंगे।

आपको बता दे, दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि पिछले 16 सालों में दिसंबर में सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम और आर्द्रता का स्तर 97 से 61 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। ठंड के कारण गुरुवार और शुक्रवार को पड़ोसी गाजियाबाद और गौतम बूद्ध नगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया। 22 और 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और मध्यम स्थिति का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर जनरल डॉ कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में बारिश भी हो सकती है। उनका कहना है कि इस समय वेस्टर्न हिमालय के क्षेत्र से बर्फीली हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। साथ ही घने काले निचले बादलों की वजह से धूप धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। इसकी वजह से इस तरह की स्थिति बनी है।

मौसम विभाग का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके साथ ही यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। लद्दाख क्षेत्र में लेह सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। वहीं जम्मू में तापमान में कुछ सुधार हुआ है और यह 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन यहां बर्फीली हवाओं और बादल घिरे रहने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं रियासी जिले में माता वैष्णी देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट का तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत