न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा हादसा : चश्मदीद महिला यात्री ने कहा - ड्राइवर का व्यवहार ठीक नहीं था, जैसे ही बस टोल प्लाजा से रवाना हुई....

आगरा के थाना एताम्दपुर क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह के साढ़े चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। 52 यात्रियों को ले जा रही एक जनरथ बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jul 2019 5:28:12

आगरा हादसा : चश्मदीद महिला यात्री ने कहा - ड्राइवर का व्यवहार ठीक नहीं था, जैसे ही बस टोल प्लाजा से रवाना हुई....

आगरा के थाना एताम्दपुर क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह के साढ़े चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। 52 यात्रियों को ले जा रही एक जनरथ बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस सड़क हादसे में 29 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 23 यात्री घायल हैं। कुछ की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। डिप्टी सीएम, परिवहन मंत्री और तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वही इस हादसे की एक चश्मदीद गवाह सामने आई हैं। यह गवाह 52 वर्षीय मंजू वर्मा है. उनका कहना है कि जनरथ बस रात 10:30 बजे लखनऊ से रवाना हुई थी। हालांकि लखनऊ से बस के रवाना होने को लेकर खासी गहमा-गहमी रही थी। शायद यह इस रूट पर जाने की नहीं थी। लेकिन इसके बाद भी इसे दिल्ली के लिए भेज दिया गया था।

लेकिन जैसे-तैसे लखनऊ से बस रवाना हुई। कन्नौज के पास आकर बस ड्राइवर और कंडक्टर ने एक जगह चाय पी। हालांकि ड्राइवर का व्यवहार ठीक नहीं था। वो बड़ी ही बदतमीजी से बात कर रहा था। कोई सवा चार बजे करीब बस एक टोल प्लाजा पर रुकी। लेकिन जैसे ही बस टोल प्लाजा से रवाना हुई तो उसके बाद तो मानों ड्राइवर बस को बड़े ही गलत ढंग से चलाने लगा।

bus accident,agra,yamuna expressway,delhi,ghaziabad,anand vihar bus station,29 death,lucknow,janrath bus,news,news in hindi

ज्यादातर लोग नींद में थे। एक जगह एक्सीडेंट से थोड़ा पहले तो ऐसा लगा जैसे बस को फुल स्पीड दे दी गई है। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता तेज धमाके के साथ बस नीचे गिर पड़ी। मैं भी बस में फंस गई। मेरा एक पैर किसी चीज में फंसा हुआ था। लेकिन जैसे-तैसे में बस से निकल सकी।

बस कंडक्टर ने कही यह बात
वही बस के कंडक्टर असनीस मिश्रा का कहना है कि उसे ये तो सही-सही याद नहीं कि बस की वास्तविक रफ्तार कितनी थी, लेकिन उन्हें इतना जरूर पता है कि बस एक तेज झटके के साथ पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही तेज रफ्तार बस करीब 60 मीटर रेलिंग पर चल पड़ी। बस में एक और तेज झटका लगा कुछ सेंकेंड के लिए बस रेंलिंग से उतरी और वापस चढ़ गई। बस ड्राइवर कुछ नहीं कर पाया।और बस रेलिंग तोड़ती हुई 40 फीट नीचे नाले में गिर गई। बस कंडक्टर असनीस मिश्रा के मुताबिक तीन से चार मिनट के भीतर सब कुछ बदल गया और हमारे वश में कुछ नहीं रहा। हादसा कितना भयंकर था इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि बस नाले में गिरने से पहले ही उसे पहिए उखड़कर अलग हो चुके थे। बस कंडक्टर असनीस मिश्रा ने बताया कि घटना से करीब दो-तीन घंटे पहले ही बस कन्नौज में रुकी थी। उस वक्त ड्राइवर बिल्कुल ठीक था, लेकिन घटना से ठीक पहले ड्राइवर को एक झपकी आई थी। बस वही काल बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत