न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा के पास बस हादसा, ड्राइवर की एक झपकी बनी 29 लोगों की मौत का कारण

आगरा के थाना एताम्दपुर क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह के साढ़े चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jul 2019 1:20:25

आगरा के पास बस हादसा, ड्राइवर की एक झपकी बनी 29 लोगों की मौत का कारण

आगरा के थाना एताम्दपुर क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह के साढ़े चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। 52 यात्रियों को ले जा रही एक जनरथ बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस सड़क हादसे में 29 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 20 लोग घायल हैं। बस कंडक्टर असनीस मिश्रा का कहना है कि उसे ये तो सही-सही याद नहीं कि बस की वास्तविक रफ्तार कितनी थी, लेकिन उन्हें इतना जरूर पता है कि बस एक तेज झटके के साथ पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही तेज रफ्तार बस करीब 60 मीटर रेलिंग पर चल पड़ी। बस में एक और तेज झटका लगा कुछ सेंकेंड के लिए बस रेंलिंग से उतरी और वापस चढ़ गई। बस ड्राइवर कुछ नहीं कर पाया।और बस रेलिंग तोड़ती हुई 40 फीट नीचे नाले में गिर गई। बस कंडक्टर असनीस मिश्रा के मुताबिक तीन से चार मिनट के भीतर सब कुछ बदल गया और हमारे वश में कुछ नहीं रहा। हादसा कितना भयंकर था इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि बस नाले में गिरने से पहले ही उसे पहिए उखड़कर अलग हो चुके थे। बस कंडक्टर असनीस मिश्रा ने बताया कि घटना से करीब दो-तीन घंटे पहले ही बस कन्नौज में रुकी थी। उस वक्त ड्राइवर बिल्कुल ठीक था, लेकिन घटना से ठीक पहले ड्राइवर को एक झपकी आई थी। बस वही काल बन गई। खबर लिखे जाने तक ड्राइवर और कंडक्टर दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सुबह का समय था। गावों में आज भी शौच के लिए लोग घर से जल्दी निकल जाते हैं। पास में ही 50 मीटर की दूरी पर एक गांव है बघेल की थार। निहार सिंह नाम का युवक भी आसपास ही था। शोर मचते ही वो नाले की तरफ दौड़ा। उसने देखा कि यात्रियों से भरी एक टूटी हुई बस नाले में आधी डूबी पड़ी है। कोई चीख रहा था, कोई बस से बाहर आने की कोशिश कर रहा था। मंजर खौफनाक था। निहार सिंह ने भी हिम्मत दिखाई। तुरंत मोबाइल निकालकर 100 नंबर डायल कर दिया। इस दौरान आसपास के गांव वालों को भनक लग गई और लोगों को बचाने का काम शुरू हो गया।

गांव वालों ने मंगाई JCB

नाला करीब 20 फीट गहरा है। आधी से ज्यादा बस डूबी हुई थी। बस को सीधा करने के लिए JCB की जरूरत थी। सरकारी JCB आने में देर थी। ऐसे में पड़ोस के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति से JCB मंगा ली गई।

बता दे, घटना की सूचना पाकर थाना एत्तमादपुर सहित तमाम पुलिस थानों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जेसीबी क्रेन से राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया। सूचना के बाद डीएम आगरा एनजी रवि कुमार और एसएसपी बबलू कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने का निर्देश दिया है और व्यक्तिगत तौर पर भी वे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। घटनास्थल पर सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। डीजीपी ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दे रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत