न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1.2 अरब यूजर्स का डेटा हुआ ऑनलाइन लीक, फेसबुक, लिंक्ड इन और ट्विटर के प्रोफाइल शामिल

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और हैकर Vinny Troia ने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि इस डेटा लीक में फेसबुक, लिंक्ड इन और ट्विटर के प्रोफाइल शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Nov 2019 6:36:00

1.2 अरब यूजर्स का डेटा हुआ ऑनलाइन लीक, फेसबुक, लिंक्ड इन और ट्विटर के प्रोफाइल शामिल

एक बार फिर सोशल मीडिया के करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक हो गया है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और हैकर Vinny Troia ने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि इस डेटा लीक में फेसबुक, लिंक्ड इन और ट्विटर के प्रोफाइल शामिल हैं। डेटा जिस सर्वर पर रखा था वो सिक्योर नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करोड़ों यूजर्स के प्रोफाइल हैं जिनमें नाम, फोन नंबर और इनसे जुड़े सोशल मीडिया प्रोफाइल शामिल हैं। इन सोशल मीडिया प्रोफाइल में फेसबुक, ट्विटर और लिंक्ड इन सेलकर GitHub तक शामलि हैं। दावा किया जा रहा है कि टोटल 4TB का पर्सनल डेटा है। इसमें 1.2 बिलियन पर्सनल डीटेल्स हैं। Vinny Troia के मुताबिक इस डेटा में लगभग 50 मिलियन फोन नंबर्स और 662 मिलियन युनीक ईमेल ऐड्रेस शामिल हैं। Vinny Troia नाम के इस साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने कहा है, 'किसी के पास सबकुछ इतनी आसानी से उपलब्ध है, ये बहुत खराब है। मैने ऐसा पहली बार देखा है कि एक सिंगल डेटाबेस में इतने ज्यादा मात्रा में डेटा रखा गया है। अगर अटैकर की नजर से देखें तो ये यूजर्स के अकाउंट को हाइजैक करने के लिए है, क्योंकि इसमें नाम, फोन नंबर और इनसे जुड़े URL शामिल हैं।' हालांकि एक राहत की बात ये है कि इस डेटा में संवेदनशील जानकारियां - जैसे की पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर्स नहीं हैं।

हालांकि ये साफ नहीं है कि ये डेटा यहां रखा किसने, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि जब सर्वर की IP ट्रेस की गई तो ये गूगल क्लाउड सर्विस का निकला। Troia को जो डेटा मिला है उसे अलग-अलग लेबल के साथ सर्वर पर स्टोर किया गया था। Troia द्वारा ढूढा गया ये सर्वर सैन फ्रैंसिस्को की कंपनी पीपल डेटा लैब्स का है। इस कंपनी के को फाउंडर का कहना हैकि कंपनी के पास वो सर्वर नहीं है जहां से डेटा लीक हुआ। यानी इसे कोई यूज कर रहा था। इतना ही नहीं Troia ने ये भी कहा है कि उन्हें इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि इस डेटा को कब और कितने लोगों ने डाउनलोड किया है। ये डेटा चार अलग अलग सर्वर का है जिसे एक जगह मिला कर रखा गया था।

Wired की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीपल डेटा लीक के को फाउंडर Sean Thorne ने कहा है कि इस सर्वर का ओनर ने हमारे प्रॉडक्ट्स में से एक को यूज किया है जो एनरिचमेंट प्रोडक्ट है। इसके अलावा अलग अलग एनरिचमेंट और लाइसेंसिंग सर्विस भी यूज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत