न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगापुर में किम-ट्रंप की ऐतिहासिक बैठक जारी, ये है वार्ता का एजेंडा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन आज सिंगापुर में ऐतिहासिक शिखर वार्ता जारी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Jun 2018 7:43:05

सिंगापुर में किम-ट्रंप की ऐतिहासिक बैठक जारी, ये है वार्ता का एजेंडा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन आज सिंगापुर में ऐतिहासिक शिखर वार्ता जारी है। इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाना और कोरियाई प्रायद्वीप में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण है।

बता दें कि आज होने वाली इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। 1950-53 में हुए कोरियाई युद्ध के बाद से अब तक अमेरिका और उत्तर कोरिया के नेता कभी नहीं मिले और न ही फोन पर बात की है। ट्रंप और किम सेंटोसा द्वीप के कैपेला रिजॉर्ट में वार्ता के लिए रविवार को ही सिंगापुर पहुंच गए थे। मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है हम दोनों के संबंध अच्छे रहेंगे। उन्होंने कहा कि सबकुछ भुलाकर अब हम आगे बढ़ेंगे। इस दौरान किम जोंग उन ने कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। हमने सबकुछ भुलाकर यह मुलाकात की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि किम ने ट्रंप को जुलाई में दूसरी मुलाकात के लिए उत्तर कोरिया आने का न्योता दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर दोनों नेताओं की दूसरी वार्ता भी हो जाती है तो तीसरी मुलाकात वॉशिंगटन में होगी।

ये है वार्ता का एजेंडा


अमेरिका चाहता है कि उत्तर कोरिया अपने मिसाइल एवं परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से रोक दे, जबकि किम ने कहा है कि वह ट्रंप के साथ पूर्ण शांति स्थापित करने के तरीकों पर बातचीत करना चाहेंगे। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच शांति समझौते को अंतिम रूप देने पर भी बातचीत हो सकती है। 1952 में दोनों कोरिया के बीच युद्ध विराम हुआ था लेकिन शांति समझौता नहीं हो पाया था।

बता दें कि इस सदी की सबसे चर्चित शिखर वार्ता के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में पहली बार मिल रहे हैं। एक-दूसरे को नेस्तनाबूद करने की कसमें खाने वाले कट्टर दुश्मन देशों के इन शीर्ष नेताओं पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। क्योंकि इन दोनों नेताओं की हरकतों से न सिर्फ अमेरिका और उत्तर कोरिया बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा था। किम तीन पीढ़ियों में उत्तर कोरिया के पहले नेता हैं जो किसी अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे हैं। इसी तरह ट्रंप पद पर रहते हुए किसी उत्तर कोरियाई शीर्ष नेता से मिलने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।

अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों के बीच होने जा रहे इस बहुचर्चित शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने मुलाकात की। दोनों पक्षों ने शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत के एजेंडो को लेकर मतभेदों को दूर करने की कोशिश की। बाद में कपेला होटल में एक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया पूर्ण निरस्त्रीकरण पर राजी हो जाता है तो अमेरिका उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराने की गारंटी देने के लिए तैयार है।

इस बीच, ट्रंप ने सोमवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग से मुलाकात की और उम्मीद जताई कि किम के साथ इस ‘अत्यंत दिलचस्प’ वार्ता के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। लूंग के साथ इस्ताना पैलेस में लंच के बाद ट्रंप ने शानदार मेहमाननवाजी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। बता दें कि किम ने रविवार को ही लूंग से मुलाकात की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल