न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दुनिया को धमकी, कहा- दम है तो 4 नवंबर के बाद खरीदें ईरान से तेल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों को धमकाते हुए कहा है कि दम है तो 4 नवंबर के बाद ईरान से कच्चा तेल खरीदकर देखे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 12:50:04

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दुनिया को धमकी, कहा- दम है तो 4 नवंबर के बाद खरीदें ईरान से तेल

जहां भारत ने रूस के साथ एस-400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने का समझौता किया, वहीं अब ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद उससे कच्चा तेल खरीदना अमेरिका को नागवार गुजर रहा है और अब उसने सख्त कदम उठाने की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों को धमकाते हुए कहा है कि दम है तो 4 नवंबर के बाद ईरान से कच्चा तेल खरीदकर देखे। ट्रंप ने कहा कि 4 नवंबर तक दुनियाभर के देश ईरान से कच्चे तेल का आयात पूरी तरह से बंद करें, वरना उन्हें अमेरिका 'देख लेगा'। ट्रंप ने भारत और चीन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि 'हम उन्हें भी देखेंगे'।

गौरतलब है कि भारत और चीन जैसे देशों के ईरान से तेल आयात जारी रखने के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा कि हम उन्हें देख लेंगे जो ईरान से कच्चा तेल खरीद रहे हैं।

बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2015 में ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था और उसके बाद ईरान पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने ईरान से तेल खरीदने वाले सभी देशों से अपील की है कि वो ईरान से कच्चे तेल का आयात घटाकर शून्य कर लें और अगर ऐसा नहीं किया तो उन देशों पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस से पांच अरब डॉलर के सौदे में एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली खरीदने पर भारत के खिलाफ अमेरिकी कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई होती है अथवा नहीं, इसके बारे में जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

एस-400 सौदे में अमेरिका का काट्सा एक्ट बना रोड़ा

रूस से हुए एस-400 सौदे में अमेरिका का काट्सा एक्ट सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है। दरअसल, ये एक्ट वैश्विक तौर पर अमेरिका के ईरान, उत्तर कोरिया और रूस के खिलाफ आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंधों के माध्यम से उन्हें निशाना बनाने की ताकत देता है।

बता दें हाल ही में अमेरिका ने 'काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट' (काट्सा) का प्रयोग कर एस-400 की खरीद को लेकर चीनी प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगाए थे। अब भारत पर भी यही खतरा मंडरा रहा है। हालांकि भारत को इसमें कुछ छूट मिलने की संभावना है। अमेरिका में मौजूद 'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया' को आशा है कि ट्रंप भारत को काट्सा के तहत प्रतिबंधों से छूट देंगे, क्योंकि अमेरिका भारत को अपना महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार मानता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत