नए साल के मौके पर जहां एक तरफ पूरी दुनिया एक दूसरे को नए साल की बधाइयाँ दे रही है वही दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि इराक में स्थित अमेरिकी दूतावास अभी सुरक्षित है। हमारे कई लड़ाकू जवान शानदार तकनीक के साथ वहां पर मौजूद हैं। वह इराक के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का भी शुक्रिया करना चाहेंगे क्योंकि उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि अगर इस दौरान किसी भी अमेरिकी दूतावास के सदस्य को चोट पहुंची या फिर कुछ हुआ तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसे चेतावनी नहीं, धमकी समझिए। हैप्पी न्यू ईयर।
....Iran will be held fully responsible for lives lost, or damage incurred, at any of our facilities. They will pay a very BIG PRICE! This is not a Warning, it is a Threat. Happy New Year!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 31, 2019














