न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: ट्रंप के स्वागत के लिए हो रही है विशेष तैयारियां, 'गायब' होंगे कुत्ते, नीलगाय और पान की दुकानें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर भारत में बड़े जोश से तैयारियां चल रही हैं। ट्रंप का स्वागत खुद पीएम मोदी करने वाले है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Feb 2020 8:14:21

गुजरात: ट्रंप के स्वागत के लिए हो रही है विशेष तैयारियां, 'गायब' होंगे कुत्ते, नीलगाय और पान की दुकानें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर भारत में बड़े जोश से तैयारियां चल रही हैं। ट्रंप का स्वागत खुद पीएम मोदी करने वाले है। दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम में दोनों नेता मंच भी साझा करेंगे। गुजरात के अहमदाबाद में विशेष तैयारियां चल रही हैं। ट्रंप को अहमदाबाद स्वच्छ और सुंदर लगे इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि झुग्गियां छिपाने के लिए उनके सामने दीवार खड़ी की जा रही है। अब पता चला है कि ट्रंप के रास्ते में कुत्ते, नीलगाय न आएं इसका विशेष प्रबंध होगा। एयरपोर्ट और स्टेडियम की तरफ जाता एक किलोमीटर का दायरा नीलगायों वाला इलाका है। उनसे निपटने को वन विभाग से बात की जाएगी। वीवीआईपी रूट से (करीब 2.75 किलोमीटर इलाका) कुत्तों को कैसे दूर रखा जाए अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन और मवेशी और कुत्ते के उपद्रव नियंत्रण विभाग इसके लिए विशेष दस्ता तैयार करेगा। दरअसल, साल 2015 की बात है। अमेरिका के मंत्री जॉन कैरी वाइब्रैंट गुजरात के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस एयरपोर्ट जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी गाड़ी के सामने एक कुत्ता आ गया, जिससे गाड़ी टकरा भी गई। इस बार ऐसी शर्मिंदगी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। कुत्तों को वीवीआईपी रूट से करीब 5 दिनों तक कैसे दूर रखा जाए, इसपर विचार किया जा रहा है।

us president,donald trump,india visit,pm modi,pakistan,imran khan,donald trump news,narendra modi news,news

इतना ही नहीं पान की दुकानों तक को सील कर दिया गया है। दरअसल, गुजरात में पान मसाला बड़े शौक से खाया जाता है। लोग वहां भी उसे थूककर सड़क को लाल करने से बाज नहीं आते। लेकिन आब ऐसा करना मुश्किल होगा। ट्रंप के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट से स्टेडियम के बीच की सड़क और दीवार साफ रहें इसके लिए अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को एयरपोर्ट सर्किल पर मौजूद पान की तीन दुकान सील कर दीं। दुकानदारों से कहा गया है कि अगर सील खोली तो उनपर ऐक्शन लिया जाएगा। पान मसाले की दुकान सील होने का सीधा संपर्क ट्रंप के दौरे से है या नहीं यह अभी साफ नहीं है। लेकिन इन्हें अगले ऑर्डर तक सील ही रखा जाएगा।

us president,donald trump,india visit,pm modi,pakistan,imran khan,donald trump news,narendra modi news,news

वहीं, एयरपोर्ट के रास्ते पर झुग्गियों को छिपाने के लिए बनी दीवार को और बड़ा किया जा रहा है। पहले ये 4 फीट की थीं, अब इन्हें 5 फीट किया जा रहा है। इतना ही नहीं पर्दे और ग्रिल भी लगाई जा रही हैं, ताकि ट्रंप की नजर झुग्गियों पर न पड़े। काम कर रहे मजदूर ने बताया कि उनसे कहा गया है कि दीवार इतनी ऊंची हो कि उसके पार न देखा जा सके। हालांकि, मौके पर मौजूद कॉन्ट्रेक्टर ने इसपर कुछ कहने से इनकार कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर