न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या जाएंगे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, राम मंदिर निर्माण को लेकर मोदी सरकार पर बनाएंगे दबाव

लोकसभा चुनाव खत्म होने और नरेन्द्र मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के साथ ही राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Jun 2019 7:47:40

अयोध्या जाएंगे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, राम मंदिर निर्माण को लेकर मोदी सरकार पर बनाएंगे दबाव

लोकसभा चुनाव खत्म होने और नरेन्द्र मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के साथ ही राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। रविवार को द्वारका-शारदापीठ एवं ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने वृन्दावन में कहा नरेंद्र मोदी की सरकार को अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर की स्थापना करने का वादा जरूर पूरा करना चाहिए। वही अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अयोध्या जाकर राम मंदिर की मांग को हवा देने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक बार फिर अयोध्या जाने की तैयारी में हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के सभी 18 नवनिर्वाचित सांसदों के साथ 15 जून को अयोध्या जाएंगे। वहां जाकर वो रामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही शिवसेना केंद्र सरकार पर राम मंदिर के लिए कानून लाने का दबाव भी बनाएगी। ठाकरे के करीबी सहयोगी एवं शिवसेना के मीडिया प्रभारी हर्षल प्रधान ने कहा, ‘‘यह सच है कि ठाकरे ने अयोध्या की यात्रा करने का फैसला किया है। 17 जून से शुरू हो रहे संसद के सत्र से पहले यात्रा की योजना है'' उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के बारे में जल्द ही घोषणा की जाएगी। उद्धवजी इस यात्रा और पार्टी के रुख के बारे में विस्तार से बताएंगे''।

बता दे, पिछले साल नवंबर में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे थे। वहां रामलला के दर्शन कर राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को मंदिर निर्माण के लिए चांदी की ईंट भेंट की थी।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग करती आई शिवसेना ने कहा था कि इस मामले को कश्मीर मुद्दे की तरह जटिल नहीं बनने देना चाहिए, जिसके समाधान का अब भी इंतजार है। अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने कहा था, ''राम मंदिर का निर्माण उतना जटिल नहीं बनने देना चाहिए जितना जम्मू-कश्मीर है, जिसका निकट भविष्य में कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।'' बीजेपी को मंदिर निर्माण रुकवाने के लिये कांग्रेस पर उंगली नहीं उठानी चाहिए।''

उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद में शामिल हुए थे। ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह राम मंदिर का श्रेय लेने नहीं, मंदिर निर्माण की तारीख जानने आए हैं। कुंभकर्णी निद्रा में सो रही सरकार को जगाने आए हैं।

बता दें कि शिवसेना राममंदिर के मुद्दे पर अपनी सहयोगी पार्टी बीजेपी पर हमलावर रही है और राम मंदिर के बीजेपी के वादे को जुमला बता चुकी है। अयोध्या में शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि राम मंदिर पर चूके तो 2019 में सत्ता से चूक जाओगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत