न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी इंवेस्टर्स समिट : इन्वेस्टर्स समिट से बड़े पैमाने पर प्रदेश में निवेश आएगा : सीएम योगी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों का जायजा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच गए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Feb 2018 1:53:43

यूपी इंवेस्टर्स समिट : इन्वेस्टर्स समिट से बड़े पैमाने पर प्रदेश में निवेश आएगा : सीएम योगी

राजधानी लखनऊ में पहली बार 21 और 22 फरवरी को यूपी इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। यूपी सरकार इन दिनों पूरी शिद्दत के साथ इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों में जुटी हुई है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के लिए सरकार के साथ ही साथ जिला प्रशासन अलर्ट पर है। आयोजन में कोई कमी नहीं रह जाए इसके लिए सरकार और प्रशासन द्वारा एक से एक बढ़कर इंतजाम किए जा रहे हैं। खुद सीएम योगी आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं।

हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों का जायजा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ तैयारियों की समीक्षा की। समिट में अतिथियों के प्रवेश को लेकर होने वाले विवाद से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि अगर किसी अतिथि के साथ कोई पुलिस कर्मी या प्रशासनिक अधिकारी अभद्रता करता है तो इससे प्रदेश की छवि खराब होगी। इसलिए ऐसी प्रवृत्ति के अधिकारियों की ड्यूटी कार्यक्रम स्थल पर न लगाई जाए। सीएम योगी ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट से बड़े पैमाने पर प्रदेश में निवेश आएगा। जिससे रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे और प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। सभी विभाग इस आयोजन में टीमवर्क की भावना से काम करें। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की बेहतरी के लिए किया जा रहा है। ऐसे में, प्रत्येक विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वह इसकी सफलता के लिए सारे प्रयास करे और अपने उत्तरदायित्वों का भली-भांति निर्वाह करे।

up investors summit,uttar pradesh,lucknow,narendra modi,yogi adityanat

निर्बाध बिजली, चाक-चौबंद सुरक्षा व साफ-सफाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष को समिट के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अतिथियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और शहर में सुचारुयातायात व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। अन्य अधिकारियों से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा विभिन्न मार्गों पर अनधिकृत तौर पर लगी होर्डिंग्स हटाने को कहा। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डॉ. अनूपचंद्र पांडेय ने स्लाइड के माध्यम से समिट की तैयारियों के संबंध में सत्रवार जानकारी दी। इसके पहले मुख्यमंत्री ने पांडालों का भी निरीक्षण किया।

up investors summit,uttar pradesh,lucknow,narendra modi,yogi adityanat

मंत्रियों व अधिकारियों को दी नसीहत

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों व अधिकारियों से को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मंत्री, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव की ड्यूटी जिस सत्र में लगी हो, उसमें समय पर मौजूद रहना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अब तक लागू हो चुकी पॉलिसियों का अध्ययन करके आएं ताकि निवेशकों के पूछे जाने पर सही जानकारी दे सकें। एमओयू साइन करने वाले निवेशकों को सभी जानकारियां समय रहते उपलब्ध कराई जाएं। योगी ने कहा, सभी विभागों के मंत्री, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव समिट के दौरान अपने-अपने विभाग से संबंधित सत्रों की रिपोर्ट खुद तैयार कराएंगे। इसकी एक प्रति मुझे उपलब्ध कराएंगे ताकि मैं समिट के निष्कर्षों की जानकारी ले सकूं।

up investors summit,uttar pradesh,lucknow,narendra modi,yogi adityanat

भेजा जा रहा है न्यौता

आयोजन में विशिष्टों को बुलावे के लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना ने इन्वेस्टर्स समिट का न्यौता सपा नेता मुलायम सिंह यादव को दिया है। रविवार को मंत्री सतीश महाना ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को इन्वेस्टर्स समिट का निमंत्रण दिया है। यूपीएसआइडीसी ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उसने उद्योग लगाने के लिए स्थान चाहने वालों के लिए कई विकल्प तैयार कर रखे हैं। हालांकि अभी तक योगी ने बसपा प्रमुख मायावती को न्यौता नहीं भेजा है। इस सम्मेलन का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। समिट में 5 हजार से अधिक निवेशकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। योगी इस सम्मेलन में औद्योगिक घरानों के उद्योगपति के साथ ही राजनैतिक दलों के नेताओं को भी न्यौता दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन