न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी इंवेस्टर्स समिट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार से शुरू हो रहे दो दिनी इंवेस्टर्स समिट-2018 का उद्घाटन प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Feb 2018 8:08:08

यूपी इंवेस्टर्स समिट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समापन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार से शुरू हो रहे दो दिनी इंवेस्टर्स समिट-2018 का उद्घाटन प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं समिट के समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद रहेंगे। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के लिए सरकार के साथ ही साथ जिला प्रशासन अलर्ट पर है। आयोजन में कोई कमी नहीं रह जाए इसके लिए सरकार और प्रशासन द्वारा एक से एक बढ़कर इंतजाम किए जा रहे हैं। इंवेस्टर्स समिट में कुल 30 सत्रों में गृहमंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ कई केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्री संबोधित करेंगे। इस समिट में जापान, नीदरलैंड व मॉरीशस समेत सात देश कंट्री पार्टनर के रूप में भाग लेंगे।

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि यूपी इंवेस्टर्स समिट के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं और अब इंवेस्टर्स भी आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इंवेस्टर्स समिट अपने में एक ऐतिहासिक समिट है, जिसकी सराहना देश और प्रदेश के ख्याति प्राप्त उद्योगपतियों ने की है। इस समिट में भाग लेने के लिये उद्योगपति खुद ही आने के लिए उत्सुक हैं।

महाना ने बताया कि प्रदेश के समग्र विकास में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए सहमति देने वाले सात कंट्री पार्टनर भी भाग लेंगे। इनके लिए भी विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कंट्री पार्टनर के रूप में फिनलैंड, नीदरलैंड, जापान, चेक गणराज्य, थाईलैंड, स्लोवाकिया तथा मॉरीशस के प्रतिनिधि और उद्योगपति शिरकत करेंगे।

up investors summit,uttar pradesh,lucknow,narendra modi,yogi adityanath

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में निवेश को आकृष्ट करने और उद्योगपतियों द्वारा प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने के लिये समझौता पत्र भी हस्ताक्षरित किए जायेंगे। राज्य सरकार ने उद्यमियों के हितपरक आकर्षक एवं व्यवहारिक औद्योगिक विकास नीति जारी की है। इसके साथ ही उद्यम स्थापना पर उद्योगपतियों को आवश्यक छूट और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की प्रभावी पहल की गयी है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस समिट में कुल 30 सत्र रखे गए हैं।

मंत्री महाना ने बताया कि इस अभूतपूर्व समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे करेंगे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदर्शनी का भी शुभारंभ और अवलोकन करेंगे। इसके बाद औद्योगिक विकास मंत्री के स्वागत संबोधन के बाद उत्तर प्रदेश इंवेस्टर्स समिट-2018 की थीम पर प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समिट को देश के ख्याति प्राप्त उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, सुभाष चंद्रा, कुमार मंगलम बिड़ला, आनंद महेंद्रा, पंकज पटेल, शोभना कामिनेनी, रमेश शाह तथा एन. चंद्रशेखरन भी संबोधित करेंगे।

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ भी अपने विचार रखेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं यूपी के समग्र विकास पर अपना संबोधन देंगे।

हो सकता है अरबों का निवेश

सीएम योगी ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट से बड़े पैमाने पर प्रदेश में निवेश आएगा। जिससे रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे और प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। सभी विभाग इस आयोजन में टीमवर्क की भावना से काम करें। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की बेहतरी के लिए किया जा रहा है। ऐसे में, प्रत्येक विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वह इसकी सफलता के लिए सारे प्रयास करे और अपने उत्तरदायित्वों का भली-भांति निर्वाह करे। खास तौर से इंफ्रास्ट्रक्चर, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन व पॉवर सेक्टर में होने की उम्मीद है। अमौसी एयरपोर्ट से बाहर से ही बड़ी पेंटिंग से लेकर सूर्य नमस्कार, अयोध्या का राम मंदिर, यूपी और खास तौर से लखनवी संस्कृति की झलग देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सड़कों को खूबसूरत रौशनी से चमकाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन