न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी इंवेस्टर्स समिट : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना

राजधानी लखनऊ में पहली बार 21 और 22 फरवरी को यूपी इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Feb 2018 1:33:22

यूपी इंवेस्टर्स समिट : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना

राजधानी लखनऊ में पहली बार 21 और 22 फरवरी को यूपी इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के लिए सरकार के साथ ही साथ जिला प्रशासन अलर्ट पर है। आयोजन में कोई कमी नहीं रह जाए इसके लिए सरकार और प्रशासन द्वारा एक से एक बढ़कर इंतजाम किए जा रहे हैं। खुद सीएम योगी आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं। रविवार को सीएम ने खुद इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018' की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट से बड़े पैमाने पर प्रदेश में निवेश आएगा। जिससे रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे और प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। सभी विभाग इस आयोजन में टीमवर्क की भावना से काम करें। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की बेहतरी के लिए किया जा रहा है। ऐसे में, प्रत्येक विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वह इसकी सफलता के लिए सारे प्रयास करे और अपने उत्तरदायित्वों का भली-भांति निर्वाह करे।

वही इस दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उद्यमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने दावा किया है कि अब तक 900 से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं। कुल कितने रुपये के निवेश के लिए एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं, इसका ब्यौरा महाना ने नहीं दिया। हालांकि माना जा रहा है कि इससे लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रदेश में आने की संभावना है।

इसके लिए छह अलग अलग स्थानों पर प्रदेश सरकार की ओर से रोड शो किए गए हैं। अलग अलग उद्यमियों के साथ वार्ता की गई है। प्रधानमंत्री बड़े उद्यमियों से खुद रूबरू होंगे जबकि देश विदेश के कुल 200 सीईओ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वन टू वन बात करेंगे।

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रदेश के उद्यमियों के लिए घर वापसी का एक विशेष सेशन होगा। इसमें उन उद्यमियों को शामिल किया गया है, जो यूपी छोड़कर दूसरे प्रदेश में जाकर बिजनेस कर रहे हैं।

उन्हें प्रदेश के बदले माहौल के बारे में बताया जाएगा और वापस उत्तर प्रदेश में आकर उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए विशेष सब्सिडी और छूट भी दी जाएगी। इस सेशन को ‘इंगेजिंग डायसपोरा फार ए प्रोग्रेसिव यूपी’ का नाम दिया गया है।

पांडेय ने बताया कि अलग अलग इंडस्ट्रियल एरिया के लिए लैंड बैंक की एक किताब भी लांच की जा रही है। जिसमें सरकार के पास उपलब्ध भूमि का विवरण होगा।

हो सकता है अरबों का निवेश

ऐसा माना जा रहा है कि इस सम्मेलन के जरिए राज्य में अरबों रुपये का निवेश होगा। खास तौर से इंफ्रास्ट्रक्चर, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन व पॉवर सेक्टर में होने की उम्मीद है। योगी सरकार ने यूपी इंवेस्टर्स समिट के लिए तैयारियां की हैं। अमौसी एयरपोर्ट से बाहर से ही बड़ी पेंटिंग से लेकर सूर्य नमस्कार, अयोध्या का राम मंदिर, यूपी और खास तौर से लखनवी संस्कृति की झलग देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सड़कों को खूबसूरत रौशनी से चमकाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन