Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी इन्वेस्टर्स समिट : उद्योगपतियों के साथ प्रधानमंत्री करेंगे ‘चाय पर चर्चा’, यूपी की बदली तस्वीर दिखाएंगे

प्रदर्शनी स्थल पर बने एक कैफे में वह 20 मिनट गुजारेंगे और बताएंगे कि यूपी में निवेश करने से देश कैसे आगे बढ़ेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Feb 2018 10:10:28

यूपी इन्वेस्टर्स समिट : उद्योगपतियों के साथ प्रधानमंत्री करेंगे ‘चाय पर चर्चा’, यूपी की बदली तस्वीर दिखाएंगे

राजधानी लखनऊ में पहली बार 21 और 22 फरवरी को यूपी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कई केंद्रीय मंत्रियों व दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में समिट का उद्घाटन करेंगे। वही इस समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बीस बड़े उद्योगपतियों के साथ 'चाय पर चर्चा' करेंगे।

प्रदर्शनी स्थल पर बने एक कैफे में वह 20 मिनट गुजारेंगे और बताएंगे कि यूपी में निवेश करने से देश कैसे आगे बढ़ेगा। साथ ही कैसे 'मेक इन इंडिया' के लिए यूपी को आगे बढ़ना जरूरी है? चर्चा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, राज्यपाल राम नाईक और लखनऊ के सांसद व गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। चर्चा के दौरान द्योगपतियों को बताया जाएगा कि कैसे यूपी में योगी के सीएम बनने के बाद माहौल बदला है। कानून-व्यवस्था कैसे बेहतर हुई है। ब्रांड योगी के साथ बदले हुए यूपी की तस्वीर उद्योगपतियों को दिखाई जाएगी। बताया जाएगा कि अब यूपी में उद्योगपतियों के लिए कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर वह यूपी में निवेश करते हैं तो उनके लिए क्या-क्या फायदे होंगे। सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश यूपी में उनके लिए निवेश के साथ क्या-क्या संभावनाएं हैं? यह जानकारी भी उन्हें दी जाएगी। यूपी में किस क्षेत्र में निवेश का क्या भविष्य है और अगर उनकी कोई आशंका है तो उसका जवाब भी यहां मिल जाएगा।

अंबानी और अडाणी समेत कई उद्योगपति करेंगे शिरकत

'चाय पर चर्चा' के लिए रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी के अलावा अडाणी समूह के गौतम अडाणी, महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा, आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, कैडिला समूह के पंकज पटेल, एसेल समूह के सुभाष चंद्रा, एडल वाइज के रशेश शाह, टाटा समूह से एन चंद्रशेखरन, अपोलो समूह की शोभना कामिनी मौजूद रहेंगी। यह उद्योगपति चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से भी बात कर सकेंगे।

पीएम देंगे निवेश मित्र-सिंगल विंडो सिस्टम की सौगात

प्रधानमंत्री इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को निवेश मित्र-सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम की सौगात देंगे। इसमें रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, अनापत्ति व स्वीकृतियों के आवेदन से लेकर स्वीकृतियां जारी करने तक की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन होगी। इससे निवेशकों को सरकारी दफ्तरों और अफसरों का चक्कर लगाने से छुट्टी मिल जाएगी।
up investors summit,uttar pradesh,lucknow,narendra modi,yogi adityanath ये वीआईपी आएंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 18 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान रक्षा मंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, कुमारमंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, सुभाष चंद्रा, आनंद महिन्द्रा, शोभना कामिनी, रसेश शाह, संजीव पुरी, यूसुफ अली, एचसी हॉंग, गौतम तनेजा, अशोक कजारिया, कमल बाली, सुमन सिन्हा, अजय श्रीराम, पंकज पटेल, अशोक हिन्दुजा।

4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना

समिट में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश के एमओयू किए जाने की संभावना है। विभागों के मंत्री व अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। अतिरिक्त ऊर्जा क्षेत्र में 63 हजार करोड़ के 46 एमओयू, हेल्थ केयर व फार्मा सेक्टर में 6362 करोड़ के 27 निवेश प्रस्ताव, पर्यटन क्षेत्र में निवेश के 23 प्रस्ताव से करीब 10 हजार करोड़ के निवेश व आवास विकास परिषद में 1500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आ रहे हैं। अन्य विभागों ने एमओयू की तैयारी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology