न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी : कोरोना पॉजिटिव जमाती ने खाने में मांगी बिरयानी, नहीं मिलने पर किया हंगामा, दवाई लेने से किया इंकार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर के जिला अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने देर रात जमकर हमला किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 10:00:48

यूपी : कोरोना पॉजिटिव जमाती ने खाने में मांगी बिरयानी, नहीं मिलने पर किया हंगामा, दवाई लेने से किया इंकार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर के जिला अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) एक मरीज ने देर रात जमकर हमला किया। मरीज की मांग थी कि उसको खाने में बिरयानी मिलें। टीम ने बिरयानी नहीं होने की बात कही, इस पर पहले से डायबिटीज के मरीज ने दवा खाने से इनकार कर दिया। वह बिरयानी न मिलने तक दवा न खाने की जिद पर अड़ा रहा। आपको बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सात बांग्लादेशियों में से एक को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

कोतवाल से की शिकायत

काफी समझाने के बाद भी न मानने पर जिला अस्पताल से एक डॉक्टर रात में शहर कोतवाल अंबर सिंह को फोन कर जमाती की शिकायत की। इस पर कोतवाल ने पुलिस भेजकर जमाती को शांत कराया। इसके बाद स्वास्थ्य टीम जमाती को डायबिटीज की दवा दी।

शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज ने बिरयानी न मिलने पर डायबिटीज की दवा खाने से मना कर दिया था। काफी प्रयास के बाद उसे दवा खिलाई गई। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल से उसे खैराबाद सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, निजामुद्दीन मरकज से लौटे महमूदाबाद के छह जमातियों के सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया है। इनके अलावा खैराबाद में पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आने वाले तीन लोगों का सैंपल भेजा है।

महमूदाबाद के नूरपुर निवासी छह मौलाना दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में गए थे, जहां से ये सभी 19 मार्च को लखनऊ पहुंचे। इसके बाद अमीनाबाद मरकज में कई दिन तक रुके। 22 मार्च को ये लोग घर पहुंचे।

इसकी जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 5 अप्रैल को सभी का महमूदाबाद सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मदरसे में क्वारंटीन किया था। इनके परिवार के सदस्यों की जांच कर घर में होम आइसोलेट किया था।

प्रदेश में अब तक 348 संक्रमित मरीज

बता दे, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 31 और नए मरीज मिले। इसमें 17 तबलीगी जमात के हैं। वही प्रदेश में अब तक 348 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें अकेले तबलीगी जमात के 193 लोग शामिल हैं। दूसरी ओर 364 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही 6 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए इनमें लखनऊ के 4 और नोएडा के 2 लोग शामिल हैं। अब तक पूरे प्रदेश में 27 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। नए मरीजों में आगरा के 10, लखनऊ-वाराणसी के 2-2 मरीज हैं। इसमें 1 भी जमाती नहीं है। उधर, बस्ती में 3, बुलंदशहर में 3 ,मेरठ में 2 ,फिरोजाबाद में 3, मैनपुरी में 3, बागपत में 1, आजमगढ़ में 1 व सहारनपुर में 1 मरीज मिला और यह सभी तबलीगी जमात से यूपी लौटे थे।

आगरा - नोएडा में 50 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव

इसके साथ ही 13 नए मरीजों को मिलाकर आगरा में 63 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए है। इसके अलावा नोएडा में 58, मेरठ में 35, लखनऊ में 24, गाजियाबाद में 23, शामली में 17, सहारनपुर में 14, बस्ती में 11, कानपुर, बुलंदशहर और सीतापुर में 8-8, फिरोजाबाद और वाराणसी में 7-7, बरेली और महाराजगंज में 6-6, गाजीपुर में 5, लखीमपुरखीरी, आजमगढ़ और हाथरस में 4-4, जौनपुर, हापुड़, बागपत और प्रतापगढ़ में 3-3, पीलीभीत, मिर्जापुर, मथुरा, बांदा और मुरादाबाद में 2-2, औरैया, रायबरेली, बाराबंकी, प्रयागराज, बिजनौर, शाहजहांपुर, बदायूं, हरदोई और कौशांबी में 1-1 मरीज हैं। अभी तक 27 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। इसमें आगरा के आठ, नोएडा के 10, लखनऊ के पांच , गाजियाबाद के 3 और कानपुर का 1 मरीज शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर