न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसा : CBI जांच कराने के लिए सरकार तैयार, आरोपी विधायक के परिजन फरार

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उन्नाव रेप केस की पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की योगी आदित्यनाथ सरकार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने को तैयार हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jul 2019 1:15:43

उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसा : CBI जांच कराने के लिए सरकार तैयार, आरोपी विधायक के परिजन फरार

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उन्नाव रेप केस की पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की योगी आदित्यनाथ सरकार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने को तैयार हो गई है। सरकार का कहना है कि अगर परिजन चाहते हैं तो हादसे की सीबीआई जांच कराई जा सकती है। इस बीच आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के परिवारवाले उन्नाव के माखी गांव से फरार हो गए हैं। माखी गांव में कुलदीप सिंह सेंगर के घर में उनकी बहन पप्पी सिंह और नौकर रहते थे। एक्सीडेंट के बाद पुलिस के डर से सारे लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि पहली नजर में यह एक्सीडेंट का मामला लग रहा है। उन्होंने कहा, 'पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। एक टीम गठित की गई है जो पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की सुरक्षा को लेकर 10 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। 7 पुलिसकर्मी हाउस गार्ड के रूप में लगे थे। 3 रेप पीड़िता के साथ रहते हैं।'

डीजीपी ने कहा कि पीड़िता ने पुलिसकर्मियों से कहा था कि जब जरूरत होगी तो आपको बुला लेंगे। यही वजह थी कि हादसे के समय सुरक्षाकर्मी उनके पास नहीं थे क्योंकि उन्होंने मना किया था। सुरक्षा गार्ड बलात्कार की पीड़िता आउट ऑफ डेंजर है। राज्य सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। अगर पीड़िता का परिवार सीबीआई जांच की मांग करता है तो हम तैयार हैं। सरकार पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करा रही है।

लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्णन ने कहा, 'डॉक्टरों ने मुझे बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुई पीड़िता और वकील को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर डाल दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता की कई हड्डियां टूट गई हैं। उनके सिर में चोट आई है। एडीजी राजीव कृष्णन ने कहा कि जिस ट्रक से कार की भिडंत हुई उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ट्रंक का नंबर प्लेट ब्लैक इंक से पेंट किया गया था। लेकिन ट्रक और कार की फोरेंसिक जांच की जाएगी।

इस सड़क हादसे में पीड़िता और वकील महेंद्र प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों का लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा है। इस सड़क हादसे में हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई। पीड़िता के चाचा रायबरेली जेल में बंद हैं, परिवार उन्हीं से मिलने के लिए जा रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह