न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव रेप कांड : बीजेपी विधायक ने रेप करने के बाद मेरे आंसू पोछे और कहा कि वह मुझे अच्‍छी नौकरी दिलाएगा, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

उन्‍नाव दुष्‍कर्म कांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पीड़ि‍ता ने अपनी आपबीती सुनाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 4:56:24

उन्नाव रेप कांड : बीजेपी विधायक ने रेप करने के बाद मेरे आंसू पोछे और कहा कि वह मुझे अच्‍छी नौकरी दिलाएगा, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

उन्‍नाव दुष्‍कर्म कांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पीड़ि‍ता ने अपनी आपबीती सुनाई है। उन्‍होंने बताया कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की वजह से आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी। बलात्‍कार की घटना को याद कर पीड़ि‍ता ने बताया कि सेंगर ने 4 जून, 2017 को नौकरी देने का वादा कर अपने घर बुलाया था।

उन्‍होंने कहा, ‘जब में बीजेपी विधायक के घर पहुंची तो वह मुझे सीधे अपने कमरे में लेकर चले गए थे। विधायक का एक आदमी कमरे के बाहर पहरेदारी कर रहा था। बीजेपी नेता ने मेरे साथ दुष्‍कर्म किया था। मैं जोर से चिल्‍लाई थी, लेकिन मेरी मदद के लिए कोई भी व्‍यक्ति सामने नहीं आया था। दुष्‍कर्म के बाद भाजपा विधायक ने मुझे सीधे घर जाने की हिदायत दी थी। उस वक्‍त में रो रही थी। उसने मेरे आंसू पोछे थे और कहा था कि वह मुझे अच्‍छी नौकरी दिलाएगा।

मैंने जब शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी विधायक ने मेरे पिता और चार साल के भाई की हत्‍या करने की धमकी दी थी।’ पीड़ि‍ता ने बताया कि इस घटना के बाद वह सीधे घर पहुंची थी और बिल्‍कुल गुमसुम थी। उन्‍होंने बताया कि वह तकलीफ में थीं। मेरी मां मुझसे लगातार पूछ रही थीं कि क्‍या मैं ठीक हूं? मेरी बहनों ने भी मुझसे पूछा था कि मैं मुस्‍कुरा क्‍यों नहीं रही हूं? लेकिन मैं चुप थी।

दुष्‍कर्म के सात दिन बाद कर लिया था अगवा: पीड़ि‍ता ने बताया कि विधायक कुलदीप सेंगर द्वारा दुष्‍कर्म करने के सात दिन बाद वह प्‍लम्‍बर को बुलाने के लिए घर से बाहर निकली थीं। उसी वक्‍त एसयूवी से आए तीन लोगों ने उन्‍हें अगवा कर लिया था।

कथित तौर पर अगले नौ दिनों तक नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ दुष्‍कर्म किया जाता रहा। इस दौरान उन्‍हें अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया था। पीड़ि‍ता ने कहा, ‘वे सभी मुझे लगातार दवा खिला रहे थे। एक बार मैंने भागने की कोशिश की थी, लेकिन उनलोगों ने मुझे पकड़ लिया था और फिर से दवा खिला दी थी। मैंने तीन में से दो लोगों को पहचान लिया था, क्‍योंकि वह अक्‍सर सेंगर के घर के आसपास दिखाई देता था। तीनों ने मुझे बेचने की भी कोशिश की थी। एक व्‍यक्ति ने 60 हजार रुपये में मेरा सौदा भी कर लिया था। लेकिन, पुलिस की खोजबीन के कारण वह ऐसा नहीं कर सका था।’ पीड़ि‍ता की मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जिसके बाद पुलिस तलाश में जुट गई थी। तीनों को जब इसका पता चला तो उन्‍होंने मुझे वापस छोड़ दिया था। पुलिस ने बाद में शुभम सिंह, बृजेश यादव और अवध नारायण को गिरफ्तार कर लिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत