न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / 7 सितंबर से शुरू हो रही मेट्रो, जानिए यात्रा को लेकर आपके सारे सवालों के जवाब

कोरोना वायरस के दौर में दिल्‍ली मेट्रो का सफर पहले जैसा तो बिल्‍कुल नहीं रह जाएगा। अगले हफ्ते से मेट्रो शुरू हो रही मेट्रो में न सिर्फ पैसेंजर्स, बल्कि मेट्रो स्‍टाफ के लिए भी नया अनुभव होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Aug 2020 10:07:31

दिल्ली / 7 सितंबर से शुरू हो रही मेट्रो, जानिए यात्रा को लेकर आपके सारे सवालों के जवाब

कोरोना वायरस के दौर में दिल्‍ली मेट्रो का सफर पहले जैसा तो बिल्‍कुल नहीं रह जाएगा। अगले हफ्ते से मेट्रो शुरू हो रही मेट्रो में न सिर्फ पैसेंजर्स, बल्कि मेट्रो स्‍टाफ के लिए भी नया अनुभव होगा। सोशल डिस्‍टेंसिंग, मास्‍क जैसी सावधानियां तो बरतनी ही होंगी, विस्‍तृत गाइडलाइंस केंद्र सरकार की तरफ से इस हफ्ते जारी की जा सकती है। 7 सितंबर से दिल्‍ली मेट्रो फिर से शुरू होने को लेकर आपके मन में कई सवाल होंगे। आइए उनके जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍टर कैलाश गहलोत के अनुसार, एक लिस्‍ट तैयार की जा रही है जिसमें उन मेट्रो स्‍टेशंस के नाम होंगे जो 7 सितंबर से खुलेंगे। गहलोत ने कहा कि यह लिस्‍ट जल्‍द पब्लिक कर दी जाएगी। इसमें स्‍टेशन पर पैसेंजर्स का लोड, उस इलाके में कोरोना की स्थिति को भी ध्‍यान में रखा जाएगा।

नहीं खुलेंगे सारे गेट

कैलाश गहलोत के अनुसार, शुरू में केवल सरकारी कर्मचारियों या कुछ खास श्रेणी के यात्रियों को ट्रेवल करने की परमिशन दी जा सकती है। दिल्‍ली मेट्रो के कई स्‍टेशंस पर एंट्री के दो से ज्‍यादा रास्‍ते हैं। जब मेट्रो दोबारा शुरू होगी, तो बड़े स्टेशनों के सारे गेट नहीं खोले जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में दो ही गेट खोले जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जाएगा, ताकि बेहतर ढंग से निगरानी रखी जा सके।

ट्रेन के रुकने की टाइमिंग में होगा बदलाव

अभी डिमांड के हिसाब से मेट्रो के फेरे लगेंगे। ज्यादा भीड़ वाले स्टेशन पर ट्रेन को नहीं भी रोका जा सकता है। फिलहाल सुबह 7 से रात 8 बजे तक मेट्रो चलाने की परमिशन है। स्टेशन पर ट्रेन के रुकने की टाइमिंग 10-20 सेकेंड से बढ़ाकर 20-40 सेकेंड किया जा सकता है। इससे ज्यादा भीड़भाड़ से बचा जा सकता है।

टोकन नहीं मिलेगा

कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए फिलहाल तो टोकन नहीं मिलेगा। टोकन से वायरस संक्रमण फैलने का खतरा ज्‍यादा है।

मेट्रो कार्ड यूज करना होगा
7 सितंबर से सभी यात्रियों को मेट्रो कार्ड ही यूज करना होगा। मेट्रो कार्ड रिचार्ज करने के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग करना होगा। हालांकि, काउंटर पर स्मार्ट कार्ड या मेट्रो कार्ड खरीदे जा सकेंगे।

सिविल डिफेंस के वालंटियर्स होंगे तैनात

दिल्‍ली मेट्रो जिन स्‍टेशंस को खोलेगी, वहां भीड़ कंट्रोल करने के लिए सिविल डिफेंस के वालंटियर्स भी तैनात रहेंगे। सोशल डिस्‍टेंसिंग फॉलो हो रही है या नहीं, इसको लगातार मॉनिटर किया जाएगा।

एक यात्री से दूसरे यात्री के बीच 1 मीटर की दूरी

लिफ्ट में एक वक्‍त पर 3 से ज्‍यादा लोग नहीं रह सकते। हर 4 घंटे पर टच पॉइंट्स जैसे हैंडरेल, लिफ्ट के बटन आदि को सैनिटाइज किया जाएगा। कोच के अंदर एक यात्री से दूसरे यात्री के बीच 1 मीटर की दूरी मेंटेन की जाएगी।

हर कोच में होंगे 50 यात्री

हर कोच में 50 यात्रियों को चढ़ने की इजाजत होगी। कोच के अंदर का तापमान 26 डिग्री रखा जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मेट्रो कोच के अंदर 50 हजार स्टीकर्स चिपकाए जाएंगे।

फेस मास्क और फोन में आरोग्य सेतु ऐप जरूरी

फेस मास्क और फोन में आरोग्य सेतु ऐप जरूरी होगा। CISF और DMRC संयुक्त रूप से थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। सिम्पटोमेटिक यात्रियों को यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी और उन्हें हेल्थ सेंटर भेज दिया जाएगा। अगर कोई यात्री कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसे पीपीई किट पहनाकर हेल्थ सेंटर भेजा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय