न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 जून से मोदी सरकार ला रही है नई 'वर्चुअल ID', आधार का बेहतर विकल्प

आधार डाटा लीक होने की खबरों के बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसमें कुछ और बदलाव करने का निर्णय लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Apr 2018 1:07:06

1 जून से मोदी सरकार ला रही है नई 'वर्चुअल ID', आधार का बेहतर विकल्प

आधार डाटा लीक होने की खबरों के बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसमें कुछ और बदलाव करने का निर्णय लिया है। यूआईडीएआई ने वर्चुअल आईडी की शुरुआत करने का फैसला किया है। वर्चुअल आईडी के बाद अब कई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार नंबर नहीं देना होगा। आधार के मिसयूज की खबरों के आने के बाद सरकार ने भी आधार वर्चुअल आईडी के इस्तेमाल पर जोर दिया है। यह सब आधार की सेफ्टी को मजबूत करने के लिए है।

क्या है वर्चुअल आईडी-

वीआईडी 16 अंकों का एक रैंडम अस्थाई नंबर है जिसे आधार नंबर के साथ मैप किया हुआ है। जनवरी में जारी बयान में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने स्पष्ट किया था कि जनरेट किये गए वीआईडी से किसी का भी आधार नंबर निकाला नहीं जा सकता। इस वीआईडी नंबर को आधार नंबर की तरह से ऑथेंटिकेट करने के उदेश्य के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मौजूदा समय में वीआईडी यूआईडीएआई के रेजिडेंट पोर्टल से जनरेट किया जा सकता है। जनवरी में जारी बयान के मुताबिक सभी विभिन्न इंटिटी को नए सिस्टम पर माइग्रेट करना होगा जहां पर ऑथेंटिकेट करने के लिए वे वीआईडी को स्वीकर कर सके।

यह एक तरह से डिजिटल आईडी है। आधार धारक इसे कितनी भी बार जनरेट कर सकता है। यह आधार नंबर साझा करने की तुलना में बेहद सुरक्षित विकल्प है। वर्तमान में वीआईडी एक दिन के वैध रहता है। मसलन, आधार धारक दूसरा वीआईडी पहले वीआईडी जनरेट करने के एक दिन बाद जनरेट कर सकता है। इसके अतिरिक्त वीआईडी के लिए कोई भी एक्सपायरी अवधि परिभाषित नहीं की गई है। पहली वीआईडी तब तक वैलिड रहेगी जबतक कि एक दिन या उससे ज्यादा के समय के बाद दूसरी आईडी जनरेट नहीं की जाती।

कहां से जेनरेट कर सकते हैं वर्चुअल आईडी?

आधार वर्चुअल आईडी को UIDAI के पोर्टल से जेनरेट किया जा सकता है। यह एक डिजिटल आईडी होगी। आधार होल्डर इसे कई बार जनरेट कर सकता है। मौजूदा समय में VID सिर्फ एक दिन के लिए ही वैलिड होती है। इसका मतलब हुआ कि एक दिन बाद आधार होल्डर इस वर्चुअल आधार आईडी को फिर से जेनरेट कर सकता है। इसे सिर्फ UIDAI की वेबसाइट से ही जेनरेट किया जा सकता है।

ऐसे जनरेट करें अपनी वर्चुअल आईडी

- VID जेनरेट करने के लिए UIDAI के होमपेज पर जाएं।
- अब अपना आधार नंबर डालें। इसके बाद सिक्योरिटी कोड डालें और SEND OTP पर क्लिक कर दें।
- जिस मोबाइल नंबर से आपका आधार रजिस्टर्ड होगा, वहीं आपको OTP भेजी जाएगी।
- OTP डालने के बाद आपको नई VID जेनरेट करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
- जब यह जेनरेट हो जाएगी तो आपके मोबाइल पर आपकी वर्चुअल आईडी भेज दी जाएगी। यानी 16 अंकों का नंबर आ जाएगा।

वर्चुअल आईडी से क्या होगा?

- यह आपको सत्यापन के समय आधार नंबर को साझा नहीं करने का विकल्प देगी।
- वर्चुअल आईडी से नाम, पता और फोटोग्राफ जैसी कई चीजों का वेरिफिकेशन हो सकेगा।
- कोई यूजर जितनी चाहे, उतनी वर्चुअल आईडी जनरेट कर सकेगा।
- पुरानी आईडी अपने आप कैंसिल हो जाएगी।
- UIDAI के मुताबिक, अधिकृत एजेंसियों को आधार कार्ड होल्डर की ओर से वर्चुअल आईडी जनरेट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत