न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: बाल ठाकरे की जयंती पर उद्धव ने राज ठाकरे पर कसा तंज, कहा - हमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा

दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने MNS प्रमुख राज ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि हमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jan 2020 8:04:56

महाराष्ट्र: बाल ठाकरे की जयंती पर उद्धव ने राज ठाकरे पर कसा तंज, कहा - हमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा

दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने MNS प्रमुख राज ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि हमने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है। उद्धव ठाकरे ने कहा मैंने भगवा नहीं छोड़ा है। मेरा रंग भी भगवा और अंतरंग भी भगवा है।

गुरुवार को बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स में आयोजित बचनपूर्ति समारोह में शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने बाल ठाकरे को वचन दिया था कि एक दिन शिवसैनिक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनेगा। उस वचन को पूरा किया है। उद्धव ने कहा कि भाजपा ने जो वचन दिया था उसे निभाने की बजाए हमें ही झूठा ठहराने की कोशिश की। इसलिए मैंने अलग रास्ता चुना।

NCP और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने वाली शिवसेना पर बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे पर निशाना साध चुकी है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि 2014 में ऐसी चर्चाएं थीं कि हम कांग्रेस के साथ जाना चाहते थे, ऐसा इसलिए था क्योंकि बीजेपी ने एक हिंदुत्व सहयोगी के साथ संबंध तोड़ लिए थे। बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में 125 सीट जीतने वाली बीजेपी एनसीपी के समर्थन से सरकार बनाई थी। एनसीपी ने सरकार को बाहर से समर्थन दिया था। हालांकि बाद में शिवसेना बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार में शामिल हो गई थी।

जिम्मेदारी से कभी नहीं भागूंगा, मैं विश्वास दिलाता हूं

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि मैं जिम्मेदारी से कभी नहीं भागूंगा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि यह वादे पूरा करने की शुरुआत है। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने जिम्मेदारी स्वीकार कर ली, क्योंकि हमारे दोस्त ने हमें बालासाहेब के कमरे में एक वादा किया जो एक मंदिर की तरह है और यह साबित करने की कोशिश की कि मैं एक झूठा हूं। लेकिन मैं सिर्फ उद्धव ठाकरे नहीं बल्कि उद्धव बाला साहेब ठाकरे हूं। मैंने उन लोगों के साथ जाने का फैसला लिया, जिनके खिलाफ हमने 25 साल तक लड़ाई लड़ी।

शिवसेना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मार्च में प्रस्तावित अयोध्या दौरे में सहयोगी पार्टी कांग्रेस-एनसीपी को भी आमंत्रित किया है। संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि उद्धव सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित अयोध्या दौरे में कांग्रेस-एनसीपी का भी स्वागत है।
संजय राउत ने कहा कि जिस सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार बनी है। उससे भगवान राम की पूजा-अर्चना का उस सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम से कोई लेनादेना नहीं है।

राउत ने कहा कि हमने अपने सहयोगियों समेत सभी को आमंत्रित किया है। हर कोई अपने घर में भगवान राम की पूजा करता है। इसलिए वे भी हमारे साथ मिलकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर