न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : सिर्फ चोरी के लिए लक्जरी कार में दिल्ली से जयपुर आते थे चोर, चार राज्यों में की 150 चोरी

पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें उन्होंने ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया हैं जो सिर्फ चोरी के लिए लक्जरी कार में दिल्ली से जयपुर आते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 9:01:04

जयपुर : सिर्फ चोरी के लिए लक्जरी कार में दिल्ली से जयपुर आते थे चोर, चार राज्यों में की 150 चोरी

पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें उन्होंने ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया हैं जो सिर्फ चोरी के लिए लक्जरी कार में दिल्ली से जयपुर आते थे। आदर्श नगर थाना पुलिस ने चोरों के कब्जे से 25 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन, 2 पोर्टेबल स्पीकर, 10 वायरलैस हैड फोन, 11 हजार रुपए नकद और एक लक्जरी कार बरामद हुई है।

पूछताछ में बदमाशों ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में चोरी की 150 से ज्यादा वारदात करना बताया है। बदमाशों ने पिछले दिनों 18 जनवरी को दिल्ली से जयपुर आकर राजापार्क आदर्श नगर में जियो और वीवो मोबाइल स्टोर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के मोबाइल फोन और अन्य उपकरण चुराए थे। जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (पूर्व) अभिजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हंसराज राजभर उर्फ राज (42) उत्तरप्रदेश में आजमगढ़ हिसारपुर का रहने वाला है। पिछले लंबे वक्त से दिल्ली में कृष्णा नगर ईस्ट में रहता है। दूसरा आरोपी आरिफ खान (42) दिल्ली में जामा मस्जिद स्थित मोहल्ला चूड़ीवाला में रहता है।

आरोपी हंसराज 8वीं कक्षा पास है। उसने 1994 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। शुरुआती दिनों में हंसराज ने सीवरेज के ढक्कन चोरी व लोहे की ग्रिल चुराता था। बड़े व नामी होटलों में ठहरने, महंगी शराब के शौक पूरे करने के लिए हंसराज चोरी करने लगा। चोरी का सामान बेचकर कमाए रुपयों से पॉश इलाकों में भूखंड खरीदने में निवेश करता है।

आदर्श नगर थानाप्रभारी बृजभूषण अग्रवाल ने बताया कि हंसराज राजभर और उसकी गैंग दिल्ली व आसपास के सीमावर्ती राज्यों में मोबाइल स्टोर में नकबजनी की वारदात करते है। महंगे उपकरण चुराकर ये लोग कार से तुरंत दूसरे राज्य में भाग निकलते है। नकबजनी के बाद ये लोग शोरुम में लगे सीसीटीवी व डीवीआर तोड़ कर चुरा ले जाते है, ताकि वे पकड़े नहीं जा सके।

जयपुर में वारदात के बाद सूचना मिली कि दोनों बदमाश कार से भाग रहे है। तब जयपुर-दिल्ली हाइवे पर दौलतपुरा टोलनाके पर धरदबोचा। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और जिला स्पेशल टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोहर लाल के नेतृत्व में टीम ने की। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय