शनिवार देर रात फतेहाबाद जिले के गांव छतरियां में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल, स्विफ्ट कार में छह दोस्त शादी समारोह से वापस गांव लौट रहे थे तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई और चार दोस्त घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। घायलों को हिसार के निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई। घायलों की स्थिति ठीक होने पर उनके बयान लिए जाएंगे।
मृतकों में फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय जतिन व गांव झेलनियां निवासी 25 वर्षीय जनित खिचड़ शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जतिन व जनित खिचड़ अपने चार दोस्तों आकाशदीप, संजय, सागर, साहिल के साथ बरात में गए थे। देर रात को वापस लौटते समय गांव की ओर मुड़ने वाले मोड़ पर इनकी कार अनियंत्रित हो गई। संतुलन खोते ही कार सीधे पेड़ से टकरा गई। इससे जतिन व जनित खिचड़ की मौत हो गई जबकि आकाशदीप, संजय, सागर, साहिल व एक अन्य दोस्त घायल है। घायलों को एंबुलेंस के जरिये अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।