न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : लोन ना चुका पाने पर ट्रक चालक को किया आग के हवाले, स्थानीय लोगों ने कंबल डाल बचाई जान

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जहां ट्रक चालक लोन ना चुका पाया तो उसे आग के हवाले कर दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 5:53:20

उत्तरप्रदेश : लोन ना चुका पाने पर ट्रक चालक को किया आग के हवाले, स्थानीय लोगों ने कंबल डाल बचाई जान

अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जब उधार न चुका पाने पर लोगों को उसका हर्जाना भरना पड़ता हैं। लेकिन कई बार वसूली के नाम पर लोग कुछ ऐसे काम कर जाते हैं जो कानून के तहत नहीं होते हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जहां ट्रक चालक लोन ना चुका पाया तो उसे आग के हवाले कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने ने कंबल डाल ट्रक चालक की जान बचाई। घायल चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, फाइनेंस कंपनी का बकाया अदा न करने पर घटना का अंजाम दिया गया। घायल चालक की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आजमगढ़ जिले के सरायमीर कोतवाली क्षेत्र के पेड़रा गांव सत्यप्रकाश राय(51) ट्रक का मालिक है। वह खुद ट्रक चलाता है। वह अपने बेटे श्यामानंद राय के साथ ट्रक पर गिट्टी लादकर रीवा (मध्य प्रदेश) से आजमगढ़ जा रहा था। बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे बदलापुर पहुंचा।

news,latest news,crime news,uttar pradesh news,truck driver burnt alive

वहीं एक इंडिगो कार पर सवार चार लोगों ने ट्रक को रोक लिया और खुद को फाइनेंसर बताया। उन्होंने कहा कि ट्रक की पांच किस्त टूट गई हैं। ट्रक चालक ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते केंद्र सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी कंपनी लोन की किस्त जबरदस्ती वसूल नहीं करेगी। दोनों तरफ से तीखी नोंकझोंक हो रही थी। चालक के पुत्र श्यामानंद राय का आरोप है फाइनेंस कर्मियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसके पिता को आग लगा दी। जिससे वह जलने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई।

इस दौरान वहां मौके पर पुलिस पहुंच गई। बेटे ने ग्रामीणों के सहयोग से दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौप दिया। दो कार सहित भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, ट्रक चालक ने फाइनेंसरों से नोकझोंक के दौरान खुद डीजल छिड़क कर आग लगा ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम