न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाड़ा : ट्रक ने कुचलकर ली 4 भाइयों की जान, एक ही बाइक पर सवार थे चारों

बहन के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे चार भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया। इससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jan 2021 3:47:07

बांसवाड़ा : ट्रक ने कुचलकर ली 4 भाइयों की जान, एक ही बाइक पर सवार थे चारों

राजस्थान के बांसवाड़ा में रविवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बहन के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे चार भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया। इससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा दानपुर थाना इलाके के कंटुबी आड़ीभीत क्षेत्र में हुआ। मृतकों में दो सगे और दो चचेरे भाई हैं।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार एक युवक का पैर बुरी तरह फट चुका था जबकि एक के सिर से काफी खून बह गया था। बाइक के परखचे उड़ गए। सड़क पर शव पड़े हाेने से आम रास्ता भी बंद हाे गया। लेकिन हादसा आंबापुरा और दानपुर थानाें की सीमा से लगते एरिया में हाेने से कुछ ही देर में दाेनाें ही थानाें की पुलिस माैके पर पहुंच गई। ट्रक उदयपुर के केसरियाजी से भोपाल मध्यप्रदेश के रायसेन मार्बल लेकर जा रहा था।

पुलिस के अनुसार बाइक सवार चाराें युवक खाेरापाड़ा के हैं। हादसे में खोरापाड़ा छोटी सरवन निवासी दिनेश पुत्र जोखिया, सोहन पुत्र जोकिया, मुकेश पुत्र जोकिया और दिलीप पुत्र बदिया की मौत हो गई। हादसा 7:50 बजे के करीब हुआ।

ऐसे हुआ हादसा

जब खाेरापाड़ा के चाराें युवक बाइक से बांसवाड़ा की ओर जा रहे थे। वहीं बांसवाड़ा से मार्बल से भरा एक ट्रक रतलाम की ओर जा रहा था। आड़ीभीत के पास पहुंचने पर माेड़ पर दाेनाें ही वाहनों की आमने-सामने भीषण टक्कर हाे गई। ट्रक घाटे पर चढ़ाई कर रही थी जबकि बाइक सामने से आ रही थी। हादसे में बाइक सवार चाराें की युवकाें की माैके पर ही माैत हाे गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक काे माैके पर ही छाेड़कर फरार हाे गया।

हादसे के बाद लगा जाम

वहीं एक साथ चार युवकाें के सड़क पर खून से सने शव पड़े हाेने और अंधेरा हाेने से जाम के हालात बन पड़े। सूचना पर डिप्टी गजेंद्रसिंह, दानपुर थानाधिकारी भगवतीलाल पालीवाल, आंबापुरा थानाधिकारी किरेंद्रसिंह और पाड़ला चाैकी प्रभारी रवि थापा अपना-अपना दल लेकर माैके पर पहुंचे। पता चला कि हादसे में चार युवकाें की माैत हाे चुकी है ताे एसपी कावेंद्रसिंह सागर, छाेटी सरवन एसडीएम मनाेज साेलंकी, आरटीओ इंस्पेक्टर नरेश मीणा भी पहुंचे और माैका हाल देखा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती