न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिपुरा : शॉपिंग मॉल में लड़की पर लगा चोरी का इल्जाम, शर्मिंदगी के चलते फांसी लगाकर किया सुसाइड

चोरी का इल्जाम नहीं झेल पाई त्रिपुरा की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 May 2018 7:50:23

त्रिपुरा : शॉपिंग मॉल में लड़की पर लगा चोरी का इल्जाम, शर्मिंदगी के चलते फांसी लगाकर किया सुसाइड

चोरी का इल्जाम नहीं झेल पाई त्रिपुरा की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। यह मामला 24 मई का है, जब लड़की अपने दोस्तों के साथ मॉल गई थी। वहा से निकलते वक़्त मॉल के कर्मचारियों ने उसे रोक लिया और उस पर चोरी का इल्जाम लगाया। उसके बाद बिना जाँच पड़ताल किए स्कूल वालों ने भी उसको स्कूल से निकाल दिया। इतना सब कुछ होने के बाद उस लड़की ने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

मां ने कहा- 'मेरी बेटी चोर नहीं'

लड़की की मां ने कहा, ''मेरी बेटी चोर नहीं थी। वो कभी मुझसे पूछे बिना मेरे पर्स से दस रुपए भी नहीं निकालती थी। न ही कभी किसी दूसरे से उसने बिना मेरी परमिशन के कुछ भी लिया था। मेरी बेटी का ये स्वभाव ही नहीं। वो किसी से झगड़ती भी नहीं थी। मुझे मेरी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए।''

क्या हुआ शॉपिंग मॉल में ?

- मामला 24 मई का है, जब लड़की अपनी दोस्तों के साथ मॉल गई थी। लड़की की मां ने बताया, ''मेरी बेटी पर वहां सामान चोरी करने का आरोप लगाया गया। और पकड़कर रख लिया। बेटी ने मुझे फोन लगाया और कहा कि मां तुम 4000 रुपए लेकर यहां आ जाओ और मुझे यहां से छुड़ाकर ले चलो। जब मैंने पूछा कि पैसे किस लिए तो उसने बताया कि स्टाफ ने मुझ पर 4000 रुपए का फाइन लगाया है। उन्होंने मुझे चोर की तरह कस्टडी में रखा है।''

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने चोरी की है इसके सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज तक नहीं दिखाया गया।
- इस घटना के बाद स्कूल ने भी बिना जाच पड़ताल किए लड़की को स्कूल से निकाल दिया। जबकि वो ऑक्सीलियम गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल की अच्छी स्टूडेंट थीं।
- ये सारी जिल्लत वो झेल नहीं पाई और उसने शनिवार को बरकाथाल में अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
- पुलिस ने आप्रकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

घटना को लेकर लोगो में गुस्सा

इस घटना को लेकर पूरे इलाके में भारी गुस्सा और तनाव है। इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा की यूथ विंग ने लड़की के लिए इंसाफ की मांग करते हुए कैंडल लाइट मार्च किया। एनएसयूआई ने भी प्रदर्शन किया और पूरे घटना के सीसीटीव फुटेज की डिमांड की। घटना की हाई लेवल मजिस्ट्रियल इन्क्वायरी की डिमांड की गई है। इधर, मॉल और ऑक्सीलियम स्कूल अथॉरिटी की ओर से इस घटना को लेकर कोई कमेंट सामने नहीं आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे