न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिपुरा: BJP की जीत के बाद लेनिन की मूर्ति गिराई, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

त्रिपुरा में जीत के 48 घंटे के भीतर और सरकार बनने के पहले ही बीजेपी समर्थकों पर कम्युनिस्टों के आदर्श ब्लादिमीर लेनिन की मूर्ति ढहाने का आरोप लगा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Mar 2018 9:05:11

त्रिपुरा: BJP की जीत के बाद लेनिन की मूर्ति गिराई, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

त्रिपुरा में जीत के 48 घंटे के भीतर और सरकार बनने के पहले ही बीजेपी समर्थकों पर कम्युनिस्टों के आदर्श ब्लादिमीर लेनिन की मूर्ति ढहाने का आरोप लगा है। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। पुलिस ने जेसीबी चालक चालक आशीष पाल को गिरफ्तार कर लिया है। त्रिपुरा के एसपी कमल चक्रवर्ती के मुताबिक सोमवार को दोपहर 3:30 बजे के करीब बीजेपी समर्थकों ने इसे अंजाम दिया। चक्रवर्ती के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शराब पिलाकर चालक से मूर्ति पर जेसीबी चलवाई। वहीं त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के बाद से राज्य के कई इलाकों से तोड़फोड़ और हिंसा की खबरें भी आ रही हैं।

सीपीएम ने इसे जहां डर पैदा करने की राजनीति करार दिया है, वहीं बीजेपी ने पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि वामपंथी शासन में दमन के शिकार लोगों ने मूर्ति को ढहाया। त्रिपुरा में भले ही बीजेपी ने सत्ता में आते ही मूर्ति ढहा दी हो, मगर कोलकाता में आज भी लेनिन की मूर्ति खड़ी है। जबकि 34 वर्षों वामपंथी सरकार को हराकर 2011 में ममता बनर्जी की सरकार बनी। ऐसे में त्रिपुरा में मूर्ति ढहाने को लेकर एक धड़ा आलोचना कर रहा है।

सीपीएम का आरोप है कि बीजेपी और IPFT के कार्यकर्ता हिंसा कर रहे हैं। सीपीएम का कहना है कि बीजेपी और IPFT कार्यकर्ता न सिर्फ वामपंथी पार्टी के दफ़्तरों को निशाना बना रहे हैं बल्कि उनके कार्यकर्ताओं पर भी हमले किए जा रहे हैं। लेनिन की मूर्ति तोड़ने की घटना पर सीपीएम ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कहा कि-, ”त्रिपुरा में चुनाव जीतने के बाद हुई हिंसा प्रधानमंत्री के लोकतंत्र पर भरोसे के दावों का मजाक है।”

इधर ख़बर ये भी है कि लेफ़्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी हमलों में शामिल हैं। सोमवार को भी दो जगहों से हिंसा की ख़बर है जिसमें 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। कई थाना क्षेत्रों में धारा 144 भी लगाई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन