न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहरे की मार: 211 ट्रेनें लेट, 450 उड़ानों में देरी, 21 डायवर्ट, 40 कैंसिल

दिल्ली में सोमवार को भीषण कोहरे और धुंध की गहरी परत के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Dec 2019 9:02:57

 कोहरे की मार: 211 ट्रेनें लेट, 450 उड़ानों में देरी, 21 डायवर्ट, 40 कैंसिल

उत्तर भारत को शीत लहर के साथ-साथ कोहरे ने भी अपने गिरफ्त में ले रखा है। दिल्ली में सोमवार को भीषण कोहरे और धुंध की गहरी परत के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वही खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों और ट्रेनों पर पड़ा है। आज करीब 211 ट्रेन फिलहाल लेट चल रही हैं। हवाई सफर पर भी कोहरे का असर है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट द्वारा भी यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित फ्लाइट से बात कर लें। अब तक 40 उड़ानें रद्द हुई हैं और 21 को डायवर्ट किया गया, जबकि 450 उड़ानों में देरी है।

trains affected due to fog,train late list,train late fog,train flight delay fog,delhi,north india,news,news in hindi

निजी एयरलाइंस जैसे इंडिगो और विस्तारा ने सोमवार को अपने यात्रियों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान भरने वाली कई विमान खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण प्रभावित हुई हैं।

विस्तारा ने भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लिए और राष्ट्रीय राजधानी से होने वाली उनकी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। विस्तारा ने कहा कि दिल्ली में घने कोहरे और कम के कारण दिल्ली से अराइवल/डिपार्चर में देरी हो रही है, जिसकी वजह से पूरा नेटवर्क प्रभावित हो रहा है।

वहीं, एयरलाइंस स्पाइसजेट ने भी अपने यात्रियों से कहा था कि दिल्ली के लिए और दिल्ली से अपने उड़ान स्टेटस को ट्रैक करते रहे। एयरलाइन ने ट्वीट किया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण सभी अराइवल/डिपार्चर और उनके बाद की उड़ाने प्रभावित हुई हैं। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि अपने उड़ान का स्टेटस देखते रहें।

वही आज करीब 211 ट्रेन फिलहाल लेट चल रही हैं। सुबह 8 बजे तक दुरंतो एक्सप्रेस, कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस, पटना राजधानी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्स्प्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें 5-5 घंटों तक लेट चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, नॉर्थन रेलवे की 34 ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट हैं। कोहरे की वजह से 71 ट्रेनें लेट हैं।

बता दे, मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तापमान में आई ऐसी गिरावट ने मौसम वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। इसके पहले दो जनवरी 2013 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था, यह 1951 के बाद सबसे कम था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत