न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का अब नहीं कटेगा चालान

1 सितंबर से लागू हुए संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के बाद लोगों द्वारा भारी भरकम जुर्माना को लेकर उठे विवाद के बीच हैदराबाद पुलिस ने लोगों की मदद के लिए एक नई मुहिम चलाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Sep 2019 10:37:19

यहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का अब नहीं कटेगा चालान

1 सितंबर से लागू हुए संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के बाद लोगों द्वारा भारी भरकम जुर्माना को लेकर उठे विवाद के बीच हैदराबाद पुलिस ने लोगों की मदद के लिए एक नई मुहिम चलाई है। पुलिस ने फैसला किया है कि जो भी लोग बिना लाइसेंस के वाहन चलाते पकड़े जाएंगे, उनका तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनवाने का पंजीकरण करा दिया जाएगा। रचकोंडा कमिश्नरी की इस पहल के तहत हेल्मेट नहीं पहनने वालों, लाइसेंस नहीं रखने वालों, बीमा और प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने वालों को कोई चालान जारी नहीं किया जाएगा। यातायात पुलिस मोटर वाहन चालकों के हेल्मेट खरीदने और बीमा की व्यवस्था करने तथा प्रदूषण प्रमाणपत्र हासिल करने में मदद करेगी। लाइसेंस के बिना वाहन चलाने वालों के लिये पुलिस घटनास्थल पर ही उनका ऑनलाइन प्रशिक्षु लाइसेंस बुक करेगी।

motor vehicle act 2019,hyderabad police,challan on motor vehicle act,news,news in hindi

पुलिस उपायुक्त (यातायात) एन दिव्यचरण राव ने कहा कि कुछ लोगों को यातायात चालान को लेकर गलतफहमी है। इसे दूर करने के लिये पुलिस ने यह अनोखी पहल शुरू की है जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना नहीं लगाकर पुलिस उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देगी।

motor vehicle act 2019,hyderabad police,challan on motor vehicle act,news,news in hindi

दिल्ली : चालान के डर से युवती ने दी सुसाइड की धमकी

बता दे, मोटर व्हीकल एक्ट के बाद भारी भरकम चालान भरने वालों की जैसे लाइन लग गई है। कोई 20 हजार का चालान दे रहा है तो कोई 2 लाख का और हाल ही में एक ट्रक मालिक को 6 लाख का चालान भरना पड़ा। लेकिन चालान कटने के डर से कई लोग पुलिसवालों से भी भिड़ जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है राजधानी दिल्ली से जहां एक स्कूटी सवार लड़की पुलिसवालों से भिड़ गई और सुसाइड करने की धमकी देने लगी। शनिवार सुबह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कश्मीरी गेट के पास एक स्कूटी सवार युवती को रोका तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, लड़की की स्कूटी की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। इसके अलावा स्कूटी चलाते वक्त फोन का इस्तेमाल कर रही थी, जब ट्रैफिक पुलिस ने रोका और चालान की बात आई तो युवती ने सुसाइड की धमकी दे दी। इतना ही नहीं कुछ ही देर बाद लड़की ने रोना शुरू कर दिया और हेलमेट भी फेंक दिया। युवती अपने घर से ऑफिस जा रही थी। हालांकि, करीब 20 मिनट के ड्रामे के बाद पुलिस ने उस युवती को जाने दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत