न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : खनन माफिया को रोकना पुलिस को पड़ा भारी, जीप पर ही चढ़ा डाला बजरी ट्रैक्टर

खनन माफिया को रोकना पुलिस को ही भारी पड़ गया और ड्राईवर ने बजरी का ट्रैक्टर पुलिस जीप पर ही चढ़ा डाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 7:17:52

टोंक : खनन माफिया को रोकना पुलिस को पड़ा भारी, जीप पर ही चढ़ा डाला बजरी ट्रैक्टर

खनन माफिया लगातार अपने पैर पसार रहा हैं और यह पुलिस के लिए भी घातक बनता जा रहा हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला टोंक में जहां खनन माफिया को रोकना पुलिस को ही भारी पड़ गया और ड्राईवर ने बजरी का ट्रैक्टर पुलिस जीप पर ही चढ़ा डाला। सदर पुलिस द्वारा यह कारवाई रविवार को ठिकरिया गांव के पास बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ की गई। इस दौरान बजरी लेकर जा रहे चालक ने पुलिस वाहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया। जिससे पुलिस वाहन का एक दरवाजा व आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हालांकि एक हैड कांस्टेबल को चोट आई है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सदर थानाधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देशों के चलते आज सुबह ठिकरिया गांव में बजरी खनन पर कार्रवाई करने गए थे। 8 बजे के करीब ठिकरिया गांव के पास एक बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखी। उसे रोकने का इशारा किया गया। मगर चालक ने रोकने के बजाए पुलिस वाहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं, हैड कांस्टेबल को चोट लग गई। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मौके से फरार होने लगा। पुलिस ने तुरंत जीप से उसका पीछा कर चालक को पकड़कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक रतिराम को गिरफ्तार कर लिया। सदर थानाधिकारी राठौड़ ने बताया कि बीते 24 घंटों में सदर पुलिस ने पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की हैं। साथ ही तीन रैकी करने वालों, ट्रैक्टर चालक सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता